विदेश

अमेरिका / अनलॉक होते ही नौकरियों में अप्रत्याशित उछाल, 3 महीने गिरावट के बाद मई में 30 लाख को मिली नौकरी

वॉशिंगटन. कोरोनावायरस की वजह से दुनिया में सबसे बुरी तरह प्रभावित अमेरिका में पिछले तीन-चार महीनों से नौकरियों में लगातार गिरावट दर्ज की गई। लेबर ब्यूरो के मुताबिक अप्रैल में दो करोड़ से ज्यादा लोग बेरोजगार हुए थे। बेरोजगारी दर भी 14.7% के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। यह द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सबसे ज्यादा रही।

अर्थशास्त्रियों ने हालात और खराब होने की बात कहते हुए मई में बेरोजगारी दर 20% होने का अनुमान लगाया था, लेकिन मई में सारे समीकरण पलट गए। लेबर ब्यूरो की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, मई में नौकरियों में अप्रत्याशित रूप से उछाल रहा है। एक महीने में 30 लाख से ज्यादा लोगों को नौकरियां मिली हैं।

मई में यह 40 लाख से बढ़कर 79 लाख हो गई

बेरोजगारी दर भी गिरकर 13.3% पर आ गई है। हालांकि, स्वरोजगार वालों की संख्या बढ़ी है। मई में यह 40 लाख से बढ़कर 79 लाख हो गई है, यानी करीब दोगुनी। हालांकि, अब भी 1.53 करोड़ से ज्यादा लोगों को नौकरी पर लौटने का इंतजार है। अगर मई जैसी रफ्तार आगे भी जारी रही, तब भी इन सभी लोगों को नौकरी मिलने या काम पर लौटने में कम से कम 6 महीने लगेंगे।

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com