Home देश CBSE: चेहरा दिखाने से ही डाउनलोड हो जाएगा 10वीं-12वीं का सर्टिफिकेट

CBSE: चेहरा दिखाने से ही डाउनलोड हो जाएगा 10वीं-12वीं का सर्टिफिकेट

6
0

अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के दसवीं और बारहवीं के छात्रों का सर्टिफिकेट चेहरा दिखाने के बाद डाउनलोड किया जा सकेगा. इसके लिए उन्हें किसी तरह के अन्य दस्तावेजों या पासवर्ड की जरूरत नहीं होगी. यह सबकुछ संभव होगा डिजीलॉकर में शुरू किए गए नए सिस्टम से.

दरअसल, सीबीएसई ने डिजीटल दस्तावेजों को आसानी से डाउनलोड करने के लिए फेशियल रिक्गनेशन सिस्टम (FRS) की शुरूआत की है, जिससे अब स्टूडेंट्स बिना आधार और मोबाइल नंबर के ही सिर्फ चेहरा दिखाकर अपना सर्टिफिकेट आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें अपने आधार कार्ड या मोबाइल नंबर की भी कोई जरूरत नहीं होगी.

ऐसे करेगा काम
इस प्रक्रिया के तहत स्टूडेंट्स की डिजिटल इमेज डिजीलॉकर में पहले से ही मौजूद रहेगी. एडमिट कॉर्ड की फोटो से चेहरे का मिलान होते ही डिजीलॉकर खुल जाएगा और स्टूडेंट अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे. कई बार स्टूडेंट्स डिजीलॉकर पासवर्ड या मोबाइल नंबर भूल जाते हैं, तो भी उन्हें अपने दस्तावेज डाउनलोड करने में कोई परेशानी नहीं होगी.