Home खेल IND vs AUS: शानदार प्रदर्शन के बावजूद सूर्यकुमार यादव को नहीं मिली...

IND vs AUS: शानदार प्रदर्शन के बावजूद सूर्यकुमार यादव को नहीं मिली टीम में जगह, हरभजन ने किया रिएक्‍ट

7
0

आईपीएल (IPL) खत्‍म होते ही टीम इंडिया (Team India) ऑस्‍ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो जाएगी, जहां उसे तीन वनडे, तीन टी20 और 4 टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेलनी है. इस दौरे के लिए पिछले दिनों ही बीसीसीआई ने टीम का ऐलान किया है

बीसीसीआई ने ऑस्‍ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. आईपीएल खत्‍म होते ही टीम ऑस्‍ट्रेलिया के लिए रवाना हो जाएगी. जहां उसे मेजबान के साथ तीन वनडे, तीन टी20 और चार टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेलनी है. हालांकि टीम के ऐलान के साथ ही सोशल मीडिया पर बीसीसीआई और चयन समिति पर भी सवाल उठने लगे हैं.

दिग्‍गज गेंदबाज हरभजन सिंह सूर्यकुमार यादव को न चुनने के चयनकर्ताओं के फैसले से काफी निराश हैं.उन्‍होंने तो चयनकर्ताओं को सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड्स तक देखने की गुजारिश कर दी. यही नहीं उन्‍होंने तो यहां तक कह दिया कि चयन के समय अलग लोगों के लिए अलग मापदंड अपनाए जाते हैं.

आईपीएल के इस सीजन में सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्‍होंने 11 मैचों में 31.44 की औसत से 283 रन बनाए. इस दौरान उन्‍होंने दो अर्धशतक भी लगाए.इस सीजन में वह नंबर तीन पर बल्‍लेबाजी कर रहे हैं, इस दौरान उनकी स्‍ट्राइक रेट 150 के करीब है.सूर्यकुमार यादव 2012 से आईपीएल खेल रहे हैं.