Home ज्योतिष वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा से जुड़े कुछ जरूरी नियम

वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा से जुड़े कुछ जरूरी नियम

5
0

वास्तु शास्त्र में हर दिशा का एक विशेष महत्व माना गया है। ऐसे में यदि आप प्रत्येक दिशा से जुड़े नियमों का ध्यान रखते हैं, तो इससे जीवन में अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं। लेकिन इन नियमों को नजरअंदाज करने से व्यक्ति के जीवन में मुश्किलें बढ़ने लगती हैं। ऐसे में बेहतर परिणाम के लिए वास्तु नियमों का जरूर ध्यान रखें।

सोने के नियम
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा में बेडरूम नहीं होना चाहिए। इससे नींद में बाधा उत्पन्न होती है। साथ ही दक्षिण दिशा में बेड होने से पितृ दोष भी लग सकता है। इसके साथ ही दक्षिण दिशा में कभी पैर रखकर भी नहीं सोना चाहिए, ऐसा करना बहुत ही अशुभ माना जाता है। ऐसा करना आपके लिए कई बीमारियों का कारण बन सकता है।

न रखें ये चीजें
घर की दक्षिण दिशा में भूलकर भी तुलसी का पौधा, मंदिर, इलेक्ट्रॉनिक सामान या फिर जूते-चप्पल नहीं होने चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को अपने जीवन में नकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इन चीजों को दक्षिण दिशा में रखने से धन की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान
वास्तु शास्त्र में माना गया है कि दक्षिण दिशा में कभी भी भोजन नहीं करना चाहिए। है। ऐसे में अगर आप उस दिशा की ओर मुंह करके भोजन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसके साथ ही दक्षिण दिशा में कभी अपने परिवार की फोटो भी न लगाएं, इससे आपको अशुभ परिणाम मिल सकते हैं।