Home मध्यप्रदेश भोपाल में सबसे बड़ी कार्रवाई:क्राइम ब्रांच ने बड़े अवैध हथियार तस्करों को...

भोपाल में सबसे बड़ी कार्रवाई:क्राइम ब्रांच ने बड़े अवैध हथियार तस्करों को पकड़ा; 30 से ज्यादा कट्टे, पिस्टल और रायफल बरामद, आरोपियों में 19 साल का लड़का भी

5
0

भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम ने अब तक की अवैध हथियारों के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 से ज्यादा पिस्टल, कट्‌टे और रायफल जब्त किए हैं। टीम ने 7 शहरों में अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देते हुए 7 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी यह हथियार प्रदेश भर में 20 हजार से लेकर 25 हजार रुपए तक की कीमत में बेचते थे, क्योंकि उनकी फिनिशिंग अच्छी होने से इनकी कीमत भी ज्यादा होती थी। आरोपियों में 19 साल का एक लड़का भी शामिल है।

यह मिला आरोपियों के पास से
एएसपी क्राइम ब्रांच गोपाल धाकड़ ने बताया कि आरोपियों के पास से काफी संख्या में अवैध हथियार मिले हैं। इसमें पिस्टल, कट्टा और 315 रायफल समेत अन्य हथियार शामिल हैं। इनके पास से जिंदा कारतूस भी मिले हैं। यह पुलिस के लिए चिंता की बात है, क्योंकि पिस्टल आदि बनाना आसान है, लेकिन कारतूस नहीं बनाए जा सकते हैं। ऐसे में जांच का विषय यह है कि यह कारतूस कहां से आए।

यहां एक साथ कार्रवाई की गई

हथियार तस्करों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम ने भोपाल के अलावा 7 शहरों और कस्बों में छापेमार कार्रवाई की। भोपाल के साथ भिंड, मुरैना, सिरोंज, कुरवई, मंडीदीप और रायसेन से तस्करों को पकड़ा। पुलिस को कुछ जगहों पर हथियार बनाने के कारखाने भी मिले हैं।

गिरफतार आरोपी

आरोपीउम्रनिवासी
पप्पू उर्फ बादल सिह केवट42 सालसिरोंज जिला विदिशा
मनेाज सिंह राजपूत35 सालपथरिया जिला विदिशा
आनंद शर्मा46 सालअटेर जिला भिंड
ज्ञान सिंह42 सालसिरोंज जिला विदिशा
गोलू अहिरवार19 सालकुरवई जिला विदिशा
गजेन्द्र सिंह24 सालसिरोंज जिला विदिशा
गगन राजपूत29 सालगंज बासौदा जिला विदिशा

​​​​