Home देश Sarkari Naukri: असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रोजेक्ट एसोसिएट बनने का शानदार मौका, पीएचडी...

Sarkari Naukri: असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रोजेक्ट एसोसिएट बनने का शानदार मौका, पीएचडी स्कॉलर करें आवेदन

1
0

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी ने प्रोजेक्ट एसोसिएट्स और गनी खान चौधरी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी में असिस्टेंट प्रोफेसर, फोरमैन, टेक्निकल असिस्टेट और रजिस्ट्रार जैसे विभिन्न पदों के लिए वैकेंसी है।

पीएचडी रिसर्च स्कॉलर्स और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वालों के लिए देश के विभिन्न तकनीकी शिक्षण संस्थानों में बड़ी संख्या में नौकरियां हैं. इसमें प्रोफेसर से लेकर प्रोजेक्ट एसोसिएट और टेक्निकल असिस्टेंट तक के पद शामिल हैं. इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं.

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (IICT)
हैदराबाद स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (IICT) प्रोजेक्ट एसोसिएट के 09 पदों पर भर्ती कर रहा है. केमिस्ट्री में पीएचडी और एमटेक करने वाले आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर चयन ऑनलाइन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. आवेदन भी ऑनलाइन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए आईआईसीटी की वेबसाइट – iictindia.org – पर विजिट कर सकते हैं.

कुल पदों की संख्या – 09
आवेदन की अंतिम तिथि- 14 फरवरी 2021

आयु सीमा सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट- 40 वर्ष, प्रोजेक्ट, एसोसिएट-II – 35, प्रोजेक्ट एसोसिएट-I – 35. उम्र सीमा में आरक्षण के नियमानुसार छूट दी जाएगी.

योग्यता और वेतनमान –
केमिकल एवं फिजिकल साइंसेज

सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट- संबंधित विषय में पीएचडी.
वेतनमान – 47000 रुपये
प्रोजेक्ट एसोसिएट-I – ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में एमएससी.
वेतनमान – 31000 रुपये+एचआरए.

बायोकेमिकल एवं बायोटेक्नोलॉजी

प्रोजेक्ट एसोसिएट-I – एमटेक/एम फार्मा.
वेतनमान – 31000 रुपये+एचआरए.

केमिकल इंजीनियरिंग

प्रोजेक्ट एसोसिएट-II लिए केमिकल या बायोकेमिकल इंजीनियरिंग में एमटेक और प्रोजेक्ट एसोसिएट-I के लिए एनायरमेंटल इंजीनियरिंग में एमेटक मांगा गया है.
वेतनमान – 31000 रुपये+एचआरए.