Home देश MPPEB Sub Engineer results 2021: मध्य प्रदेश सब इंजीनियर लिखित परीक्षा का...

MPPEB Sub Engineer results 2021: मध्य प्रदेश सब इंजीनियर लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, करें चेक

1
0

एमपीपीईबी सब इंजीनियर भर्ती 2020 लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है.परीक्षां में शामिल अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से अपना परिणाम देख सकते हैं.

मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) ने सब इंजीनियर भर्ती 2020 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं.

दिसंबर 2020 को हुई थी परीक्षा   
बोर्ड ने 9 व 10 दिसंबर 2020 को सब इंजीनियर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया था. परीक्षा की उत्तर कुंजी बोर्ड ने 14 दिसंबर 2020 को जारी की थी.

ऐसे देखें परीक्षा परिणाम
-peb.mp.gov.in पर जाएं.
-उसके बाद Result – Group-3 (Sub Engineer) Recruitment Test – 2020 के लिंक पर क्लिक करें.
-यहां मांगी गई जानकारी को भरे.
-परीक्षा परिणाम सामने आ जाएगा.