Home मध्यप्रदेश Gas Price Hike: भोपाल में 50 रुपए बढ़ी रसोई गैस की कीमत,...

Gas Price Hike: भोपाल में 50 रुपए बढ़ी रसोई गैस की कीमत, जानें कितने में मिलेगा LPG सिलेंडर

6
0

रसोई पर महंगाई की मारः राजधानी में 3 फरवरी को 25 रुपए की बढ़ोतरी के बाद एक बार फिर रसोई गैस की कीमतों में इजाफा किया गया है. अब राजधानी में एलपीजी एक सिलेंडर के लिए आपको 775 रुपए देने होंगे.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दूसरी बार घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़ गए है. भोपाल में आज से रसोई गैस की कीमत 50 रुपए बढ़कर 775 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है. बता दें कि बीते 3 फरवरी को ही LPG सिलेंडर के दाम 25 रुपए बढ़ाए गए थे.

रसोई गैस की इस बढ़ी हुई कीमत पर कांग्रेस ने तंज कसा है. कांग्रेस के वरिष्ट नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा- अबकी बार, चौतरफा महंगाई की मार! 1. घरेलू गैस सिलेंडर के दाम ₹50 बढ़ाए. 2. दिसंबर 2020 से आज तक ढाई महीने में ₹175 प्रति सिलेंडर क़ीमत बढ़ाई. 3. दिसंबर 2020 में गैस सिलेंडर का रेट ₹594 था. अब क़ीमत ₹769 प्रति सिलेंडर हुई. अच्छे दिन ?

हाल ही में कांग्रेस ने किया अनोखा प्रदर्शन

बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने इसी महीने क 5 तारीख को अनोखा प्रदर्शन किया था. उन्होंने रोशनपुरा चौराहे पर चूल्हा जलाकर चाय बनाई और गैस सिलेंडर को माला पहनाई थी. कांग्रेसियों ने उस वक्त मांग की थी कि पेट्रोल और डीजल समेत रसोई गैस के दाम कम होने चाहिए. राज्स सरकार अपने बजट में इन दामों को घटाने का फैसला लें.

पहले भी घेरा गया था सरकार को

गौरतलब है कि बता दें, 31 जनवरी को भी युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया के आव्‍हान पर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में मोदी-शिवराज सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था. भोपाल में युवा कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष रोहित राजौरिया के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने कोलार रोड स्थित बीमा कुंज पेट्रोल पंप पर पुष्पगुच्छ भेट कर प्रदर्शन किया था.

ऐसे चेक करें पेट्रोल डीजल के दाम
आप SMS के जरिए पेट्रोल डीजल की कीमत का पता लगा सकते हैं. पेट्रोल डीजल की कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट हो जाती हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आपको RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग होता है. ये आप आईओसीएल की वेबसाइट से देख सकते हैं. वहीं BPCL कस्टमर RSP लिखकर 9223112222 और एचपीसीएल कस्टमर HPPrice लिखकर 9222201122 मैसेज भेजकर अपने शहर में पेट्रोल डीजल की कीमत जान सकते हैं.