देश

कश्मीर में बढ़ा ठंड का प्रकोप, तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस

श्रीनगर
जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में गुरुवार को तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जबकि शोपियां और पहलगाम में तापमान क्रमशः शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और शून्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। ये सबसे ठंडे स्थान रहे।
मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) के अनुसार श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात रही क्योंकि देर रात तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया जबकि पिछली रात यह शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस था, जो राजधानी के लिये औसत से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम है। पहलगाम के पर्यटन स्थल में गुरुवार को तापमान शून्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया,जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
दक्षिण कश्मीर स्थित शोपियां शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। अनंतनाग में शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस, कोनीबल में शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस, पुलवामा में शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस और कुलगाम में शून्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस शामिल हैं। गंदेरबल जिले के सोनमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर में कश्मीर के प्रवेशद्वार शहर काजीगुंड में शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री का सुधार हुआ और यह पिछली रात के शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले आज शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। कोकरनाग में तापमान शून्य से कम दर्ज किया गया और पिछली रात 0.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 0.2 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। कुपवाड़ा में एक दिन पहले दर्ज किए गए शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है। केन्द्र शासित प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम आमतौर पर शुष्क रहने और 29-30 नवंबर को कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों हल्की बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का अनुमान है।

 

Tags

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com