Facebook Instagram X Youtube
Sign in
  • होम
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्रांइम
  • ज्योतिष
  • संपर्क करें
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Password recovery
Recover your password
Search
Sunday, October 25, 2026
  • Sign in / Join
Facebook Instagram X Youtube
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
प्रत्युषा आशा की नयी किरण
  • होम
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्रांइम
  • ज्योतिष
  • संपर्क करें
Home व्यापार अब आप अपने बैंक अकाउंट में एक की बजाय 4 नॉमिनी जोड़...
  • व्यापार

अब आप अपने बैंक अकाउंट में एक की बजाय 4 नॉमिनी जोड़ सकेंगे, बैंक खाताधारकों के लिए राहत की खबर

By
-
December 4, 2024
3
0
Facebook
X
Pinterest
WhatsApp

    नई दिल्ली
    बैंक खाताधारकों के लिए खुशखबरी है। अब आप अपने बैंक अकाउंट में एक की बजाय 4 नॉमिनी जोड़ सकेंगे। यह बदलाव बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक 2024 के तहत किया गया है, जिसे संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया और मंजूरी मिल गई। इसके तहत खाताधारकों और लॉकर होल्डर्स को नॉमिनेशन के नियमों में बड़ी राहत दी गई है।

    क्या हैं नए नियम?
    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बताया कि अभी तक बैंक खाताधारकों को अपने डिपॉजिट या लॉकर के लिए केवल एक नॉमिनी जोड़ने की अनुमति थी। लेकिन नए नियमों के तहत जमाकर्ता अब एक समय में या क्रमिक रूप से अपने खाते में चार नॉमिनी जोड़ सकते हैं। यह बदलाव खाताधारकों को अधिक विकल्प और लचीलापन देगा।

    लॉकर सेवाओं में क्या बदलाव?
    लॉकर सेवाओं के लिए नॉमिनी जोड़ने का तरीका थोड़ा अलग रहेगा। लॉकर होल्डर्स को "क्रमिक नामांकन" का विकल्प दिया जाएगा। इसका मतलब है कि यदि पहला नॉमिनी उपलब्ध नहीं है, तो अगला नॉमिनी प्रभावी होगा। इससे लॉकर के सामान के कानूनी उत्तराधिकारियों के लिए जटिलताएं कम होंगी।

    बैंकिंग सुधार के अन्य प्रावधान
    वित्त मंत्री ने बैंकिंग कानून में 19 संशोधन प्रस्तावित किए हैं। इनमें मल्टी-स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटियों से जुड़े बैंक ऑडिटिंग और अनुपालन को आसान बनाने पर जोर है। बैंक खातों और लॉकर सेवाओं से जुड़े इन नियमों का उद्देश्य बैंकों को पेशेवर और स्थिर बनाए रखना है। राज्यसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने साफ किया कि वर्तमान में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के विलय पर सरकार विचार नहीं कर रही है। हालांकि, 2019 में 10 बैंकों का विलय कर चार बैंक बनाए गए थे।

    सरकार और RBI की भूमिका
    वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि 2014 के बाद से सरकार और RBI बैंकों की स्थिरता को सुनिश्चित करने में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा, "देश के बैंक अब पेशेवर तरीके से काम कर रहे हैं। यह एक राष्ट्रीय उपलब्धि है।"

    • TAGS
    • Relief news for bank account holders
    • top-news
    Facebook
    X
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleआईपीएल में पृथ्वी शॉ नहीं दिखेंगे इस पर पीटरसन के बाद वॉटसन ने किया सपोर्ट, कहा-अच्छे से ट्रेनिंग करें और दमदार वापसी करें
      Next articleइंदौर में चूड़ीवाले तस्लीम अली को कोर्ट ने किया बरी

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      व्यापार

      PM मोदी से मिले Amazon CEO, भारत में ₹1220000000000 लाख करोड़ निवेश का बड़ा ऐलान

      व्यापार

      लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, चांदी ₹3000 और सोना ₹2000 तक हुआ सस्ता

      व्यापार

      लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, चांदी ₹3000 और सोना ₹2000 तक हुआ सस्ता

      Recent Posts

      • शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
      • राजनांदगांव में प्रस्तावित गैस आधारित फर्टिलाइजर प्लांट से औद्योगिक विकास और रोजगार को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री श्री साय
      • विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार
      • राज्यपाल श्री रमेन डेका से अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात
      • छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल
      October 2026
      M T W T F S S
       1234
      567891011
      12131415161718
      19202122232425
      262728293031  
      « Sep    

      संपादक – माया पुराणिक
      कार्यालय- हाउस नं.- 65/1920 परशुराम नगर,
      प्राेफेसर कालाेनी, रायपुर (छ.ग.)
      मो. नंबर- 9893051148, 8517069938
      Mail ID- puranikrajesh2008@gmail.com

      “pratyushaashakinayikiran.com समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी इस तरह की सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करता है।  में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा,  या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.”

      © 2026 PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM