छत्तीसगढ़

आगामी नगरीय निकाय चुनाव की रणनीति पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने की चर्चा

रायपुर

 छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है. पीसीसी चीफ दीपक बैज प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक कर रहे हैं, जिसमें आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हो रही है.

बैठक से पहले पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि “आज प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक है. तैयारियां जिस प्रकार से चल रही हैं, संगठन को और मजबूत करना चाहिए. जिलाध्यक्षों को नए टास्क दिए जाएंगे और इस बैठक में आगामी चुनावों के लिए रणनीति तैयार की जाएगी.”

उन्होंने यह भी बताया कि “संभवतः आचार संहिता जल्द लागू हो सकती है, जिसके मद्देनजर सभी जिलाध्यक्षों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की जाएगी.”

बैठक में मेयर के प्रत्याशियों के चयन के लिए सर्वे भी किया जाएगा और संगठन के निचले स्तर की गतिविधियों पर भी चर्चा की जाएगी. कांग्रेस पार्टी आगामी चुनावों को लेकर पूरी तैयारी में जुटी है.

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com