Home मध्यप्रदेश जयपुर की सड़क दुर्घटना हृदय विदारक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जयपुर की सड़क दुर्घटना हृदय विदारक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

6
0

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राजस्थान के जयपुर में भीषण सड़क दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असमय काल कवलित होने का समाचार हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगतों की आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को असहनीय दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।