Home देश Rajasthan Police Admit card : कांस्टेबल भर्ती का फिजिकल टेस्ट 24 मार्च...

Rajasthan Police Admit card : कांस्टेबल भर्ती का फिजिकल टेस्ट 24 मार्च को, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

3
0

राजस्थान पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती-2019 के लिए फिजिकल टेस्ट की तिथि घोषित करने के साथ एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं. अभ्यर्थी राजस्थान पुलिस की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

राजस्थान पुलिस ने कांस्टेबल पदों के लिए शारीरिक दक्षता और मापदंड परीक्षण के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. ये परीक्षण धौलपुर, सवाई माधोपुर और करौली जिलों के लिए हैं. राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2019 में सफलता हासिल करने वाले अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड राजस्थान पुलिस की वेबसाइट

ecruitment2.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं.कांस्टेबल भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट और शारीरिक मापतौल 24 मार्च को पुलिस ट्रेनिंग स्कूल, बांसी खुर्द (जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग-21), भरतपुर में होगा. बता दें कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 06 नवंबर से 08 नवंबर तक राजस्थान के विभिन्न जिलों में हुई थी. राजस्थान पुलिस का

रिजल्ट 11 मार्च 2021 को घोषित किया गया था. वहीं इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 5000 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 दिसंबर 2019 को शुरू किया गया था. वहीं 10 फरवरी 2020 को आवेदन की प्रक्रिया खत्म कर दी गई थी

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

-सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल recruitment2.rajasthan.gov.in पर विजिट करें

– एक नया पेज खुलेगा

-यहां अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट कर दें

– अब एडमिट कार्ड आपके सामने होगा

– आप इसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं.