Home देश स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर के पदों पर निकली हैं बंपर भर्तियां, करें आवेदन

स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर के पदों पर निकली हैं बंपर भर्तियां, करें आवेदन

5
0

GPSC State Tax Inspector Recruitment 2021: गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर (क्लास-3) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती के तहत स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर के कुल 243 रिक्त पद भरे जाएंगे.

योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार जीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in पर विजिट कर आवेदन कर सकते हैं. आपको बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2021 है.

महत्वपूर्ण तारीखें

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 16 मार्च, 2021
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख: 31 मार्च, 2021

प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तारीख: 25 जुलाई, 2021

शैक्षिक योग्यता
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.

आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु 20 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि, यानी 31 मार्च, 2021 के आधार पर की जाएगी.
( शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें)

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार गुजरात लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, gpsc.gujarat.gov.in पर विजिट करें.
  • होमपेज पर उपलब्ध एडवर्टाइजमेंट सेक्शन में जाएं और यहां स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर, क्लास- 3 के अप्लाई लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपको अब आप न्यू रजिस्ट्रेशन और एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
  • यह सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद भविष्य के इस्तेमाल के लिए सबमिट किए गए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें.