राज्यों से

कन्नौज रेलवे स्टेशन पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान बड़ा हादसा, लेंटर गिरने से दबे कई मजदूर, 12 लोगों को निकाला गया

कन्नौज
कन्नौज रेलवे स्टेशन पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया. यहां स्टेशन के दो मंजिल पर निर्माणाधीन लेंटर अचानक गिर गया. मलबे से 12 मजदूरों को निकाला गया है. वहीं कई मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. इस मामले की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. टीम ने मलबे में दबे 12 लोगों को निकाला है.

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि इस हादसे में कई अन्य मजदूर भी मलबे में फंसे हो सकते हैं, जिनकी तलाश जारी है. रेलवे स्टेशन पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान यह हादसा हुआ. जब लेंटर गिरने के कारण तेज आवाज हुई. मौके पर पहुंची पुलिस और राहत कर्मी घटना की गंभीरता को देखते हुए बचाव कार्य में जुटे हैं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मलबे में दबे लोगों को जल्दी ही बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है. वहीं, प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

Tags

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com