राजनीती

चुनावी हिंदू केजरीवाल राम कथा का गलत विवरण सुनाने के लिए मांगे माफीः सचदेवा

नई दिल्ली
दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को चुनावी हिंदू करार दिया है और उन पर चुनावी सभा में भगवान श्री राम से संबंधित कथा का गलत विवरण सुनाकर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।
श्री सचदेवा मंगलवार को सुबह कनॉट प्लेस स्थित श्री हनुमान मंदिर पहुंचे और श्री राम दरबार के साथ ही श्री हनुमान जी तथा संत शिरोमणी तुलसीदास जी के दर्शन किये।
इस दौरान, श्री सचदेवा के साथ सांसद योगेन्द्र चांदोलिया, दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर और पार्टी नेता विक्रम मित्तल भी मौजूद थे। भाजपा नेताओं ने प्रभु श्रीराम के दर्शन कर श्री केजरीवाल की गलती के लिए क्षमा प्रार्थना की।
पूजा-अर्चना करने के बाद, श्री सचदेवा ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, "यह खेदपूर्ण है कि श्री केजरीवाल जैसे चुनावी हिंदू राजनेता सभाओं में भगवान के नाम का उल्लेख करते हैं और ज्ञान अभाव में गलत कथा विवरण सुना कर हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं।"
उन्होंने कहा, "हम हिन्दू कभी यह नहीं भूल सकते कि श्री केजरीवाल ने 2015 से 2023 के बीच ना जाने कितनी बार चुनावी सभाओं में अपनी नानी-दादी की कहानी सुना कर बाबरी ढांचा टूटने पर दुख जताया था और मंदिर निर्माण का विरोध किया था।"
उन्होंने कहा कि यह वही श्री केजरीवाल हैं, जिनकी नानी- दादी की मंदिर विरोधी कहानी के साथ ही हिन्दुओं को मंदिर के स्थान पर अस्पताल बनाने का सुझाव दिया था, जिसे हिन्दू समाज कभी नहीं भूलेगा।"
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "मैं श्री केजरीवाल को चेतावनी देता हूं कि वह हम हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ बंद करें। नहीं तो भाजपा उनके खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी।"

 

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com