मध्यप्रदेश

बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान, प्रदेश की बालिकाओं को मिला राष्ट्रीय इंटर स्कूल बैंड प्रतियोगिता में द्वितीय पुरूस्कार

भोपाल
गणतंत्र दिवस 2025 के उपलक्ष में नई दिल्ली में हुई राष्ट्रीय इंटर स्कूल बैंड प्रतियोगिता में प्रदेश की बेटियो ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पश्चिम क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए भोपाल के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हायर सेकेंण्डरी स्कूल, ईदगाह हिल्स की बालिकाओं ने बालिका वर्ग की ब्रास बैंड विधा में देश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता गणतंत्र दिवस 2025 के उपलक्ष में राजधानी दिल्ली में आयोजित हुई। केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने विजयी बालिकाओं को पुरूस्कृत किया। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने प्रदेश की बालिकाओं की इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिला स्तरीय, संभाग स्तरीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजयी होने के बाद विजेता टीमें किसी एक जोन की प्रतियोगिता में भाग लेती हैं। क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं के विजेता दल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। इसमें देश के चार क्षेत्रों उत्तर क्षेत्रीय, दक्षिण क्षेत्रीय, पूर्व क्षेत्रीय और पश्चिम क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं के विजेता दल शामिल होते हैं। सेंट जोसेफ स्कूल की बालिकाएं राष्ट्रीय प्रतियेागिता में हिस्सेदारी के लिए वेस्ट जोन के 6 राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र गोवा एवं केन्द्र शासित प्रदेश दमन एवं दीव तथा दादर नगर हवेली की प्रतियोगिता में विजेता बनी थीं। कक्षा दसवीं की छात्रा ज़ेना आजम खान बालिकाओं के इस बैंड की नायक हैं।

मध्यप्रदेश की दल समन्वयक श्रीमती अर्चना अली ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर उप विजेता बनने के बाद बालिकाएं बेहद खुश हैं। वे सभी गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष रूप से आमंत्रित भी की गई हैं, जिससे उनका उत्साह दोगुना हो रहा है। मध्यप्रदेश की उप विजेता टीम सोमवार 27 जनवरी को देर शाम राजधानी भोपाल पहुँचेगी।

 

About the author

Satyam Tiwari

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com