राज्यों से

यूपी के गाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, क्षत-विक्षत हुए शव

गाजीपुर
यूपी के गाजीपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मृतकों के शव क्षत-विक्षत हो गए। हाइवे पर खून ही खून बिखरा था। खबरों की मानें तो अनियंत्रित ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मारी दी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। इस गाड़ी में सवार यात्री महाकुंभ से आ रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, यह सड़क हादसा गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसमी कला के पास हुआ। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है। सड़क पर लाशें बिखरी पड़ी थीं। अधिकांश शव क्षत विक्षत हालत में पड़े थे। परिजन जोर-जोर से रो रहे थे। पुलिस ने शवों को अस्पताल में पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंपा जाएगा।

कुल 20 लोग सवार थे
पिकअप में कुल 20 लोग सवार थे। इनमें से अभी 6 के मरने की खबर है। कई लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों और मृतकों को गाजीपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। डीएम के साथ पुलिस और आला अधिकारी हालात का जायजा लेने पहुंच गए हैं। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वाराणसी-गाजीपुर-गोरखपुर फोरलेन पर महाकुंभ से लौट रही पिकअप का डाला टूट गया था, जिसमके कारण उसमें  बैठे लोग सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक आया और नीचे गिरे लोगों को रौंदते हुए निकल गया। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई।

 

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com