मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश टूरिज्म को मुंबई में मिला दोहरा सम्मान, सर्वश्रेष्ठ राज्य की दो केटेगरी में मिला अवार्ड

भोपाल/ मुंबई
मध्य प्रदेश ने एक बार फिर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों में शानदार प्रदर्शन किया है। शुक्रवार को मुंबई में आयोजित 8वें “ट्रैवल एंड हॉस्पिटेलिटी अवार्ड्स 2025” में मध्य प्रदेश को ‘मेलों और उत्सवों को बढ़ावा देने वाले सर्वश्रेष्ठ राज्य’ और ‘प्रचार-प्रसार के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य’ के प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

इस उपलब्धि पर प्रमुख सचिव, पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग तथा प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड श्री. शिव शेखर शुक्ला ने कहा की “मध्य प्रदेश के मेले और उत्सव सिर्फ आयोजन नहीं हैं, बल्कि वे हमारे इतिहास, परंपराओं और जनमानस की भावनाओं का उत्सव हैं। हमारा प्रयास है कि मध्य प्रदेश को विश्व के प्रमुख सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पर्यटन स्थलों में स्थापित किया जाए।”

गौरतलब है की यह पुरस्कार मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है, जिनमें खजुराहो नृत्य महोत्सव, तानसेन समारोह, उस्ताद अलाउद्दीन खान संगीत समारोह, लोकरंग महोत्सव, अखिल भारतीय कालिदास समारोह आदि शामिल है। साथ ही, गांधी सागर, चंदेरी और हनवंतिया में संचालित लक्जरी टेंट सिटीज और अन्य प्रचार अभियानों ने राज्य को पर्यटन के क्षेत्र में एक अग्रणी स्थान दिलाया है।

मध्य प्रदेश को यह सम्मान यात्रा और पर्यटन उद्योग में सर्वश्रेष्ठ प्रचार-प्रसार अभियानों की प्रभावशीलता, मीडिया रणनीति, रचनात्मकता और तकनीक संचार में उत्कृष्टता के लिए भी प्रदान किया गया। इस दोहरे सम्मान के साथ, मध्य प्रदेश पर्यटन अपनी योजनाओं को और मजबूती से आगे बढ़ाएगा, जिससे न केवल देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी राज्य का नाम और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड