ज्योतिष

03 फरवरी सोमवार को इन 5 राशियों के चमकेंगे किस्मत के सितारे

मेष राशि- अज्ञात भय सताएगा। सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। सर दर्द और नेत्र पीड़ा के कारण मन व्याकुल रहेगा। अज्ञात भय तो रहेगा ही। कुल मिलाकर के आपको शारीरिक स्थिति पर पूरा-पूरा ध्यान रखना है। प्रेम और संतान की स्थिति लाभप्रद है। व्यापार भी आपका अच्छा चलेगा। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि– आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मन अस्थिर रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार सही रहेगा। समाचार के माध्यम से कुछ अनचाहा समाचार मिल सकता है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि– व्यावसायिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है। राजनीतिक गलियारे में कुछ बदनामी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि– भाग्य में भरोसा करके कोई काम नहीं कर सकते हैं। थोड़ा सा बदनामी या अपयश मिल सकता है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। काली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि– परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई रिस्क न लें। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। नौकरी-चाकरी की स्थिति मध्यम रहेगी। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार आपका सही है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- डिस्टर्बिंग टाइम लेकिन जीत आपकी सुनश्चित है। कार्यों में अवरोध आएगा लेकिन संपन्न हो जाएगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- मानसिक दबाव बना रहेगा। अवसादग्रस्त स्थिति रहेगी। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। मानिसक नकारात्मक के शिकार बन सकते हैं। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- गृह कलह के संकेत हैं। कुछ बड़ी कलह हो सकती है। ध्यान रखिएगा। शांत होकर चीजों को निपटाएं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। बजरंगबली की शरण में जाएं, उन्हें प्रणाम करें। लाल वस्तु अर्पित करें। काली वस्तु का दान करें।

मकर राशि- पराक्रम अभी बहुत रिजल्ट नहीं देगा। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार मध्यम है। काली जी को प्रणाम करें, उन्हें सफेद वस्तु अर्पित करें।

कुंभ राशि- पूंजी का निवेश न करें। जुआ, सट्टा, लॅाटरी में पैसा न लगाएं। धन हानि के संकेत हैं। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- नकारात्मक ऊर्जा का शिकार चल रहा है इस समय। प्रेम और संतान में नकारात्मकता फैली रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। कुल मिलाकर के बहुत बचकर पार करें। काली जी की शरण में जाएं, उन्हें प्रणाम करें। तंत्र की सबसे बड़ी देवी हैं। वो नकारात्मकता को दूर करेंगी।

Tags

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com