छत्तीसगढ़

लेजेन्ड 90 की आयोजक समिति ने मुख्यमंत्री साय से मुलाकात कर जर्सी भेंट की तथा प्रतियोगिता में आंमत्रित किया

रायपुर
लेजेन्ड 90 क्रिकेट लीग दिनांक 06 फरवरी 2025 से 18 फरवरी 2025 तक शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रिय क्रिकेट स्डेडियम में आयोजित की जा रही है। लेजेन्ड 90 किकेट लीग अंर्तराष्ट्रिय स्तर की लीग है जिसका आयोजन पूर्व में श्रीलंका सहित अनेक देशों में हुआ है। इस वर्ष उक्त लीग के आयोजन का सम्मान भारत को प्राप्त हुआ है। इस प्रतियोगिता में अनेक राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहें है, जिनमें कीस गेल, डेविड वार्नर, हरभजन सिंह, शिखर धवन, युवराज सिंह, सुरेश रैना, मैथ्यू वेड, मोइन अली, एरोन फींच, तिसारा परेरा, रॉबीन उथ्थपा, दिनेश कार्तिक, शॉन मार्श, मार्टिन गप्टिल, केदार जाधव, बेन डंक, साकिब अल हसन, तथा डेनियल किश्यचन आदि सम्मिलित हैं।

इसी तारतम्य में आज दिनांक 05 फरवरी 2025 को लेजेन्ड 90 की आयोजन समिति के सदस्यों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से मुलाकात की। लेजेन्ड 90 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री तरुणेश सिंह परिहार ने मुख्यमंत्री महोदय को छत्तीसगढ़ वारीयर्स टीम की 21 नंबर (मुख्यमंत्री महोदय के जन्मतिथि के अनुसार) की जर्सी भेंट की तथा प्रतियोगिता हेतु विशेष निमंत्रण दिया। साथ ही परिहार जी ने मुख्यमंत्री जी का प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की।

श्री तरुणेश परिहार जी के अतिरिक्त आयोजन समिति से श्री बलविन्दर सिंह एवं श्री राहुल भदौरीया (संचालक स्र्पोट्स मिंट), श्री सदन घोष (संचालक यारों), श्री गौरव बत्रा, श्री राजीव सोनी आदि उपस्थित रहे।

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड