ज्योतिष

वास्तु शास्त्र के अनुसार इस जानवरों को पालने से आती है सुख-समृद्धि

 

कई लोग अपने घर में पालतू पशु पालने के शौकीन होते हैं, तो कई लोग अपना अकेलापन दूर करने के लिए भी पशु पालते हैं। पेट्स को घर के एक सदस्य की तरह ही प्यार और देखभाल भी मिलती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वास्तु के अनुसार कौन-से जानवर पालना आपके घर में सुख-समृद्धि लेकर आता है।

खुलते हैं धन आगमन के रास्ते
वास्तु के अनुसार, बिल्ली पालना शुभ होता है। वास्तु मान्यताओं के मुताबिक बिल्ली आपके लिए सौभाग्य लेकर आती है। गोल्डन रंग की बिल्ली पालना अधिक शुभ माना गया है। यह आपके लिए धन आगमन के मार्ग खोलती है।

साथ ही यह भी कहा जाता है कि बिल्ली व्यक्ति को काले जादू के प्रभाव से बचाती है। इसी के साथ घर में काला कुत्ता पालना भी शुभ माना गया है, क्योंकि इससे घर के कई संकट दूर हो जाते हैं।

जरूर रखें इस बात का ख्याल
वास्तु अनुसार के अनुसार, घर में तोता पालना भी काफी शुभ माना जाता है। इसका घर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे घर-परिवार में खुशहाली आती है। तोते को हमेशा घर की उत्तर या फिर पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

इससे आपको काफी लाभ देखने को मिल सकता है। इसी के साथ इस बात का भी ख्याल रखें कि सुख-समृद्धि तभी आती है, जब आपका तोता खुश रहे। मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में तोता खुश नहीं रहता, वहां नकारात्मक प्रभाव बढ़ने लगता है।  

शुभ हैं ये जानवर
आपने कई लोगों को मछली पालते हुए भी देखा होगा। यह देखने में जितनी सुंदर लगती हैं, वास्तु में इन्हें उतना ही शुभ भी माना गया है। घर में मछली पालने से व्यक्ति कि सौभाग्य और समृद्धि दोनों में ही वृद्धि के योग बनने लगते हैं। इसी के साथ वास्तु शास्त्र में घर में कछुआ पालना भी काफी शुभ माना गया है। इससे साधक के रुके हुए काम जल्द पूरे होने लगते हैं।

घर आएगी सुख-समृद्धि
हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है। वास्तु के अनुसार भी घर में गाय पालने से देवी-देवताओं की कृपा आपके ऊपर सदैव बनी रहती है। अगर आपके लिए घर में गाय पालना संभव नहीं है, तो इसकी जगह आप गाय की सेवा में भी अपना योगदान दे सकते हैं। सुख-समृद्धि के लिए रोजाना गाय को रोटी या हरा चारा जरूर खिलाएं।

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com