Home छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी की एकतरफा जीत, विधायक सोनी बोले...

नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी की एकतरफा जीत, विधायक सोनी बोले – कांग्रेस के ‘अंत की शुरुआत’

4
0

रायपुर

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की एकतरफा जीत से तमाम पार्टी के नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं की बांछे खिली हुई है. भाजपा विधायक सुनील सोनी ने इस ऐतिहासिक जीत पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि यह कांग्रेस के ‘अंत की शुरुआत’ है.

विधायक सुनील सोनी ने कहा कि नतीजों का पता पहले ही लग गया था, इसलिए बघेल जी को आधी रात दिल्ली बुला लिया गया था. वहीं कांग्रेस के ईवीएम गड़बड़ी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि जनता के जनादेश को स्वीकार न कर कांग्रेसी अकड़ते हैं. कांग्रेस अब इतना बिखर चुकी है कि छत्तीसगढ़ में समेटने दशक लगेंगे.