देश

तेलंगाना के नागरकुरनूल में एसएलबीसी सुरंग परियोजना में छत का एक हिस्सा ढहा, छह श्रमिकों के फंसे होने की आशंका

हैदराबाद

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में शनिवार को श्रीशैलम लेफ्ट बैंक नहर (एसएलबीसी) के निर्माणाधीन हिस्से में छत का एक हिस्सा ढह गया। हादसे में कम से कम छह श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि निर्माण कंपनी की टीम आकलन के लिए अंदर गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि काम में लगी कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार छह से आठ श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है।

श्रमिक काम के सिलसिले में अंदर गए थे
अधिकारी ने कहा, 'घटना तब हुई, जब कुछ श्रमिक काम के सिलसिले में अंदर गए थे, तभी सुरंग के 12-13 किलोमीटर अंदर एक हिस्से की छत गिर गई।' हालांकि, मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में हताहतों की संख्या नहीं बताई गई। उसमें संकेत दिया गया कि कुछ लोग घायल हुए हैं।

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की हालात पर नजर
मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों को राहत उपाय करने के लिए दुर्घटना स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य के सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी, सिंचाई मामलों के सरकारी सलाहकार आदित्यनाथ दास और अन्य सिंचाई अधिकारी विशेष हेलीकॉप्टर से घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने दुर्घटना पर चिंता जताई
दुर्घटना पर चिंता जताते हुए केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने घटना के कारणों की जानकारी ली और अधिकारियों से फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने को कहा। उनके कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि उन्होंने अधिकारियों से घायलों (यदि कोई हो) को उपचार मुहैया कराने को भी कहा।

Tags

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड