Home देश दक्षिण रेलवे ने पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन,...

दक्षिण रेलवे ने पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, 30 अप्रैल तक जारी रहेगी एप्लीकेशन प्रोसेस

1
0

दक्षिण रेलवे (SR) ने मुख्यालय रेलवे हॉस्पिटल में पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स इन पदों के लिए 30 अप्रैल तक sr.indianrailways.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि इन पदों के तहत भर्ती 30 सितंबर 2021 तक की अवधि के लिए कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी।

पदों की संख्या- 191

पदसंख्या
नर्सिंग सुप्रिनटेन्डेंट83
फिजीयोथेरेपिस्ट01
ईसीजी टेक्निशियन04
हेमोडायलिसिसटेक्निशियन03
हॉर्स असिस्टेंट48
हाउस कीपिंग असिस्टेंट40
लैब असिस्‍टेंट09
रेडियोग्राफर03

योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स 10वीं पास होने चाहिए। इसके अलावा नर्सिंग कोर्स, फिजियोथेरेपी में ग्रेजुएशन की डिग्री और दो साल का अनुभव भी होना चाहिए। पदानुसार योग्यता की जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

आयु सीमा

आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से 40 साल तय की गई है। पदानुसार आयु सीमा की ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

सैलरी

सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को हर महीने 18,000 रुपए से लेकर 44, 900 रुपए तक की सैलरी दी जाएगी। हालांकि, विभिन्न पदों के लिए सैलरी अलग-अलग तय की गई है।

सिलेक्शन प्रोसेस

पैरामेडिकल स्टाफ के सिलेक्शन के लिए कैंडिडेट्स का सिलेक्शन टेलीकांफ्रेंस इंटरव्यू आधार पर किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

पैरामेडिकल स्टाफ में भर्ती के लिए आवेदन करने के योग्य और इच्छुक कैंडिडेट्स रेलवे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।