मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चल रहा निवेश का यज्ञ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में निवेश का यज्ञ चल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यप्रदेश को दो दिन का समय प्रदान किया। उन्होंने राज्यों को समृद्ध बनाने का अभियान चलाया है। विश्व भारत की और उम्मीदों से देख रहा है। निकट भविष्य में भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनना है। इसमें सभी राज्यों के संसाधनों का समुचित उपयोग कर आर्थिक समृद्धि की लक्ष्य पूर्ति करना होगी। मध्यप्रदेश ने गत वर्ष संभागीय स्तर पर इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित कर निवेश संभावनाओं पर व्यापक स्तर पर कार्य किया। इसमें सफलता भी मिली और चार लाख करोड़ से अधिक का निवेश आया है। संभागीय स्तर पर हुई कॉन्क्लेव के बाद ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की रूपरेखा बनाई गई। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि आज भोपाल में दो दिवसीय समिट के प्रथम दिन बड़े औद्योगिक घरानों ने मध्यप्रदेश में निवेश की अत्यधिक रूचि दिखाई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में आज समिट में विभिन्न संस्थानों के साथ आठ करारनामे (एमओयू) हुए। इनमें रिलायंस इन्डस्ट्री लि.,अवाडा एनर्जी प्रा.लि., ओपीजी पॉवर जनरेशन प्रा.लि., इन्डो यूरोपियन चेम्बर ऑफ स्माल एण्ड मीडियम इंटर प्राइजेस, जर्मनी इंडियन इनोवेशन कॉरीडोर, इन्डिया डिजीबोटी चेम्बर ऑफ कामर्स, इन्डो-जर्मन चेम्बर ऑफ कामर्स और सिंगापुर इन्डियन चेम्बर्स ऑफ कामर्स के साथ हुए करारनामे शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि इन करारनामों से नवकरणीय ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में मध्यप्रदेश में नए निवेश से रोजगार की संभावनाओं को साकार किया जा सकेगा।

 

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड