ज्योतिष

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में जरूर रखें ये चीजें

सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ उपाय करने से सुख, समृद्धि और शांति मिलती है और धन से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलता है। वास्तु की मानें तो घर में कुछ चीजों को रखने से व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है। क्योंकि इन चीजों का संबंध धन की देवी मां लक्ष्मी से माना जाता है। आइए इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि घर में किन चीजों को रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और धन लाभ के योग बनते हैं।

मनी प्लांट
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को घर में लगाना अच्छा माना जाता है। अगर आप इस पौधे को घर में लगा रहे हैं, तो इसे उत्तर दिशा में लगाएं। माना जाता है कि मनी प्लांट को शुभ दिशा में लगाने से आर्थिक तंगी दूर होती है और धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही दरिद्रता घर से दूर होती है।

तुलसी का पौधा
इसके अलावा घर में तुलसी के पौधे को लगाना शुभ माना जाता है, क्योंकि इस पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। इस पौधे को लगाने के लिए उत्तर दिशा शुभ मानी जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी को लगाने से घर में सुख-शांति का आगमन होता है। साथ ही करियर में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।

चांदी का सिक्का
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स या तिजोरी में चांदी का सिक्का रखना चाहिए। चांदी का संबंध चंद्रमा से माना जाता है। इस उपाय को करने से पर्स और तिजोरी कभी भी पैसों से खाली नहीं होती है। साथ ही आर्थिक तंगी दूर होती है।

हल्दी की गांठ
अगर आप जीवन में धन की कमी नहीं चाहते हैं, तो इसके लिए पर्स या तिजोरी में हल्दी की गांठ रखें। क्योंकि हल्दी का संबंध भगवान विष्णु से माना जाता है। इस उपाय को करने से धन लाभ के योग बनते हैं और देवी लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

गुलाब का पौधा
सनातन धर्म में गुलाब के पौधे को सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। वहीं, गुलाब का फूल मां लक्ष्मी को प्रिय है। ऐसे में आप इस पौधे को घर में लगाएं। माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com