व्यापार

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने फरवरी 2025 में 4,22,449 यूनिट्स बेचीं

गुरुग्राम
 होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने आज फरवरी 2025 के अपने बिक्री आंकड़े जारी किए।फरवरी 2025 में कंपनी की कुल बिक्री 4,22,449 यूनिट्स रही। इसमें 3,83,918 यूनिट्स की घरेलू बिक्री और 38,531 यूनिट्स का निर्यात शामिल है।यह उल्लेखनीय है कि HMSI की वित्त वर्ष 2025 (अप्रैल 2024 – फरवरी 2025) की अब तक की कुल बिक्री 54,04,216 यूनिट्स तक पहुंच गई है, जिसमें 49,25,241 यूनिट्स की घरेलू बिक्री और 4,78,975 यूनिट्स का निर्यात शामिल है।

फरवरी 2025 में HMSI की मुख्य उपलब्धियां:
प्रोडक्ट: HMSI ने उन्नत नए फीचर्स के साथ OBD2B अनुकूलित Shine 125 और Hornet 2.0 के अपडेटेड वर्जन पेश किए। इसके अलावा, कंपनी ने OBD2B कंप्लायंट इंजन और अपग्रेडेड इक्विपमेंट के साथ बिल्कुल नया NX200 लॉन्च किया।
 बिजनेस: HMSI ने दक्षिण भारत में 2 करोड़ बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया और मध्य प्रदेश में Shine 125 और SP125 की 10 लाख यूनिट्स की संचयी बिक्री पूरी कर ली, जो कंपनी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।
सड़क सुरक्षा: भारत में सड़क सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से HMSI ने देशभर में 10 स्थानों – मथुरा (उत्तर प्रदेश), सापुतारा (गुजरात), अमरावती (महाराष्ट्र), अमृतसर (पंजाब), अंगुल (ओडिशा), बल्लारी (कर्नाटक), जबलपुर (मध्य प्रदेश), काकीनाडा (आंध्र प्रदेश), दरभंगा (बिहार) और गोवा में अभियान चलाए।
इसके अलावा, HMSI ने मुंबई (महाराष्ट्र) में स्कूल प्राचार्यों के साथ "माइंडसेट डेवलपमेंट फॉर आवर फ्यूचर जेनरेशन" प्रोजेक्ट के तहत एक रोड सेफ्टी कन्वेंशन आयोजित किया। साथ ही, HMSI ने चेन्नई में अपने ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क की 6वीं वर्षगांठ मनाकर सड़क सुरक्षा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।
CSR (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व): उत्तर प्रदेश में किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) को सहयोग और सशक्त बनाने के उद्देश्य से, होंडा इंडिया फाउंडेशन ने ‘प्रोजेक्ट अन्नदाता – सशक्त किसान, समृद्ध राष्ट्र’ के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoC) पर हस्ताक्षर किए।

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड