देश

दिल्ली में तापमान बढ़ने और ज्यादा दिन लू चलने की भविष्यवाणी, दिल्ली-NCR में तापमान बढ़ा, कई राज्यों में होगी बारिश

नई दिल्ली
दिल्ली में तापमान बढ़ने और ज्यादा दिन लू चलने की भविष्यवाणी की है। आने वाले दिनों में पूरा देश लू और उमस की चपेट में होगा। पहाड़ों पर जमी बर्फ पिघलने लगी है। जिसके कारण मैदानी राज्यों में पिछले 5 दिन सर्द हवाएं चल रही थीं। अब हवाएं थमने लगी हैं। इसके साथ ही तापमान बढ़ने लगेगा। इस बार भयंकर गर्मी पड़ने और सामान्य से ज्यादा दिन लू चलने की भविष्यवाणी है। ऐसे में मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में आज से तापमान बढ़ने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 4 दिन में दिल्ली-NCR, राजस्थान, मुंबई, कोंकण-गोवा, केरल, तटीय कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में गर्मी-उमस बढ़ जाएगी। जिससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 9 से 12 मार्च तक बारिश-बर्फबारी हो सकती है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश में भी बादल बरस सकते हैं। दिल्ली-NCR में अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक जाने के आसार हैं।

दिल्ली-NCR में मौसम-तापमान कैसा?
देश की राजधानी दिल्ली और इससे सटे नोएडा में बीते दिन सर्द हवाएं चलीं, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। बीते दिन अधिकतम तापमान 28.4 और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। आज 7 मार्च दिन शुक्रवार की सुबह अधिकतम तापमान 26.19 °C रहा।

हिमाचल प्रदेश में मौसम कैसा?
हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है, जो पिघलने भी लगी है। वहीं हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों हुई बारिश और बर्फबारी के बाद लैंड स्लाइड हुए। जिस के वजह से ब्लॉक हुई सड़कें अभी भी बंद हैं। चंबा जिले में हालात सबसे खराब हैं, इसलिए वहां राहत सामग्री पहुंचाई गई है।

उत्तर प्रदेश में चलेंगी ठंडी हवाएं
पहाड़ों पर बर्फ पिघलने और 4 मार्च से एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर प्रदेश में ठंडी हवाएं चल रही हैं। सुबह और रात के समय बर्फीली हवाएं चलने से लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। आज शुक्रवार को भी ठंडी हवाएं चलीं। 9 मार्च के बाद उत्तर प्रदेश में भी बारिश होने का अलर्ट है।

इन राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 9 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 9 से 12 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। 10 से 12 मार्च के बीच उत्तराखंड में हल्की बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। पूर्वोत्तर असम पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके असर से अरुणाचल प्रदेश, असम नागालैंड में गरज चमक के साथ बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। 8 मार्च को बिहार में गरज, चमक और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। सिक्किम में भी गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में हीट वेव की संभावना
इसके अलावा मुंबई और राजस्थान में भी तापमान बढ़ने लगा है। कोंकण और गोवा, केरल और माहे, तटीय कर्नाटक में मौसम गर्म और आर्द्र रहने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम गुजरात में हीट वेव रहने की भी संभावना है।

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com