स्वास्थ्य

ज्यादा तनाव और लगातार स्ट्रेस सेहत के लिए खतरनाक, इन आसान तरीको से करे कम

स्ट्रेस सिर्फ मानसिक नहीं बल्कि शारीरिक रूप से भी असर डालता है। हल्का तनाव सामान्य है लेकिन ज्यादा और लगातार स्ट्रेस सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। यह हार्ट अटैक हाई ब्लड प्रेशर और अन्य बीमारियों का कारण बन सकता है। एक्सरसाइज अच्छी नींद और सोशल इंटरैक्शन से इसे कम किया जा सकता है। आइए जानें आखिर एक इंसान कितना स्ट्रेस लेने के लिए बना है?

हमारे आस-पास स्ट्रेस या तनाव के बारे में लोग काफी मजाकिया लहजे में बात करते हुए मिल जाते हैं। कई तो स्ट्रेस से गुजर रहे लोगों पर कमेंट करने से भी चूकते हैं कि तुम्हें किस बात का स्ट्रेस है भला! लेकिन क्या आपको पता है ये आम सा लगने वाला स्ट्रेस गंभीर असर भी छोड़ सकता है। क्या आपके भी मन में ये सवाल उठता है कि आखिर एक इंसान कितना स्ट्रेस झेल सकता है?

ये भी स्ट्रेस है क्या
वैसे तो किसी मुश्किल काम के दौरान स्ट्रेस होने की आशंका ज्यादा होती है, लेकिन कई बार डरावनी फिल्म देखकर या डेट पर जाने जैसी बातों से भी स्ट्रेस हो सकता है। खतरा या कुछ आसामान्य महसूस होने पर आपका शरीर अचानक ही एड्रेनलाइन या कोर्टिसोल जैसे स्ट्रेस हॉर्मोन से भर जाता है। ऐसे में आपके दिल की धड़कन बढ़ जाती है, ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाता है, एनर्जी भी बढ़ी हुई महसूस होती है ताकि आप अचानक आए इस स्ट्रेस से लड़ पाएं। इसका असर तो कुछ देर रहता है और शरीर फिर सामान्य स्थिति में भी आ जाता है।

ऐसा किसी खास स्थिति या काम को लेकर होता है जब आप तनाव महसूस करते हैं। लेकिन जैसे ही स्थिति सामान्य होती है आपको अच्छा महसूस होने लगता है। अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन की रिपोर्ट के मुताबिक हमारा शरीर कम मात्रा में स्ट्रेस लेने के लिए बना है, लेकिन जब यह स्ट्रेस लंबा या क्रॉनिक हो जाता है, तो हमारे शरीर पर उसके कई बुरे परिणाम देखने को मिलते हैं।

पेट में भी कुछ-कुछ होता है
पेट में तितली उड़ने की बात तो करते हैं, लेकिन स्ट्रेस उसे सही मायने में महसूस कराता है। कोई भी प्रेजेंटेशन देने से पहले आपको पेट में कुछ गड़बड़ या दर्द जैसा महसूस हो सकता है। कई बार स्ट्रेस के पीछे बड़े कारण भी दिख सकते हैं, जैसे पति-पत्नी की आपसी लड़ाई या फिर भूकंप या आतंकवादी हमले जैसी स्थिति में भी ऐसा हो सकता है।

बार-बार होने से क्या होता है
अगर बार-बार एक्यूट स्ट्रेस रहता है, तो उससे दिल की आर्टरीज में सूजन तक हो सकती है। हार्ट अटैक आने के कई सारे कारणों में ये भी एक कारण होता है। वहीं, कोई व्यक्ति स्ट्रेस से किस तरह लड़ता है, उसका असर कोलेस्ट्रॉल लेवल पर भी पड़ता है।

कैसे मैनेज करें इसे
    दोस्त बनाएं और लोगों से मिलते-जुलते रहें
    एक्सरसाइज करना ना भूलें
    हर रात अच्छी नींद लें
    अगर आपको लगातार स्ट्रेस महसूस हो रहा है, तो किसी साइकोलॉजिस्ट से मिलें।

 

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com