हलवाई जैसे Khasta समोसे घर पर बनाये, अपनाएं ये कमाल के टिप्स

    6
    0

    नाश्ते में अगर चाय के साथ गर्मा-गर्म समोसा खाने के लिए मिल जाए तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है। लेकिन अक्सर महिलाएं शिकायत करती हैं कि घर पर बने समोसे बाजार जैसे टेस्टी नहीं बन पाते हैं। अगर आप भी स्ट्रीट स्टाइल समोसों का स्वाद घर बैठे लेना चाहती हैं तो ट्राई करें ये आसान रेसिपी। यह रेसिपी खाने में जितनी टेस्टी है बनाने में भी उतनी ही आसान है। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाए जानते हैं ये टेस्टी आलू समोसा।

    आलू समोसा बनाने के लिए सामग्री-
    -1/2 किलो आलू

    लोई के लिए-
    -1/2 किलो आटा
    -50 मिली. घी या तेल
    -5 ग्राम अजवाइन
    -नमक स्वाद अनुसार
    -पानी
    -तलने के लिए तेल

    तड़के के लिए –
    -50 मिली. घी
    -5 ग्राम जीरा
    -5 ग्राम हल्दी
    -3 ग्राम लाल मिर्च
    -10 ग्राम हरी मिर्च
    -10 ग्राम अदरक
    -10 ग्राम लहसुन
    -1 नींबू
    -10 ग्राम धनिया पत्ती
    -नमक
    -100 ग्राम हरी मटर
    -10 ग्राम चाट मसाला पाउडर
    -5 ग्राम सौंफ
    -5 ग्राम गरम मसाला
    -25 ग्राम काजू

    आलू समोसा बनाने का आसान तरीका-
    आलू समोसा बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू के छिलके उतारकर मैश कर लें। अब हरी मिर्च, लहसुन, अदरक और हरा धनिया काटकर अलग रख लें। लोई बनाने के लिए पानी को छोड़कर दी गई सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला दें। अब थोड़ा सा पानी छिड़ककर उससे टाइट आटा गूंथकर उसे 10 मिनट के लिए अलग रख दें।

    अब समोसे के आकार के अनुसार लोई को छोटे-छोटे भागों में बांट लें। पैन में तेल गर्म करके उसमें जीरा भूने के बाद लहसुन डालकर फ्राई करें। अब बाकी बची हुई सामग्री को भी मिलाकर पांच मिनट और भूनें। अब इस मिश्रण को मैश किए हुए आलू में मिला दें। इसके बाद लोई के हर छोटे भाग को गोल बेलकर उसे बीच में से काटकर आधा गोल बना दें। इसके बाद आधी गोल बेली हुई लोई के किनारों पर पानी लगाकर हाथ में पकड़ते हुए दोनों के किनारे मिलाकर त्रिकोण आकार बना लें। अब इसके बीच में आलू का मिश्रण डालकर ऊपर के भाग को सील कर दें। समोसों को गर्म तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें। आपके टेस्टी समोसे बनकर तैयार हैं आप इसे पुदीने या इमली की चटनी के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।