मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में 27-31 मार्च के बीच लू चलने की संभवना, भोपाल, इंदौर-उज्जैन में भी बढ़ेगी गर्मी

भोपाल

मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है।ओले-बारिश का दौर थमते ही गर्मी बढ़ गई है। पिछले 2 दिन से अधिकतम तापमान 39 डिग्री के पार है। रतलाम में सोमवार को लगातार दूसरे दिन पारा 39 डिग्री या इससे अधिक रहा। नर्मदापुरम में भी गर्मी के तेवर काफी तीखे रहे। मौसम विभाग ने 27 से 31 मार्च के बीच लू चलने की संभावना भी जताई है। खासतौर पर मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में लू का असर रह सकता है। जिनमें रतलाम, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, धार आदि शामिल हैं। इन शहरों में अभी तापमान 38 से 39 डिग्री के बीच है। मौसम विभाग के अनुसार, सामान्यतः दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक अधिक हो तो हीट वेव यानी लू की स्थिति मानी जाती है।

मौसम विभाग ने दिन के पारे में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। सोमवार को भी कई शहर गर्म रहे। रतलाम में सबसे ज्यादा 39.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, खरगोन में 37.2 डिग्री, नर्मदापुरम में 38.9 डिग्री, धार में 38.6 डिग्री, शाजापुर में 37.1 डिग्री रहा। शिवपुरी, खजुराहो, गुना, मंडला, दमोह, खंडवा और टीकमगढ़ में 36 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर में 36.1 डिग्री, भोपाल में 35.5 डिग्री, इंदौर में 36.8 डिग्री, उज्जैन में 37.5 डिग्री और जबलपुर में तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया।

39.2 डिग्री पहुंच दिन का तापमान
मौसम विभाग ने दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। ऐसे में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। सोमवार को भी कई शहर गर्म रहे। रतलाम में सबसे ज्यादा 39.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, नर्मदापुरम में 38.9 डिग्री, धार में 38.6 डिग्री, खरगोन में 37.2 डिग्री, शाजापुर में 37.1 डिग्री, नरसिंहपुर में 37 डिग्री रहा। गुना, मंडला, दमोह, खंडवा, शिवपुरी, खजुराहो और टीकमगढ़ में 36 डिग्री या इससे ज्यादा दर्ज किया गया।

बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 35.5 डिग्री, इंदौर में 36.8 डिग्री, ग्वालियर में 36.1 डिग्री, उज्जैन में 37.5 डिग्री और जबलपुर में तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया।

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम

    25 मार्च- गर्मी का असर रहेगा। दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
    26 मार्च- धूप खिली रहेगी। इससे गर्मी का असर बढ़ सकता है। बारिश का अलर्ट नहीं है।

अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा

बता दें, मार्च से गर्मी की शुरुआत हो जाती है। अगले 4 महीने तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने मार्च से मई तक 15 से 20 दिन हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा हो सकता है और गर्म हवा चल सकती है।

अधिकतम तापमान वाले प्रदेश के पांच शहर
शहर                अधिकतम तापमान

रतलाम              39.2
नर्मदापुरम         38.9
धार                  38.6
उज्जैन               37.5
खरगौन              37.2
 

 

 

 

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com