Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में लगातार साइबर क्राइम: ऑनलाइन ट्रेंडिंग स्केम में डॉक्टर से...

छत्तीसगढ़ में लगातार साइबर क्राइम: ऑनलाइन ट्रेंडिंग स्केम में डॉक्टर से 50 लाख की ठगी

4
0

बालोद

छत्तीसगढ़ में लगातार ठगी के मामले सामने आ रहे. बालोद थाना क्षेत्र में भी साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, यहां निजी हॉस्पिटल के डॉक्टर ने फेसबुक के जरिए ऑनलाइन ट्रेंडिंग स्केम में 50 लाख 48 हजार रुपए इन्वेस्ट किया और वह ठगी का शिकार हो गया. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बता दें कि साइबर ठगी की जाल में पहले अशिक्षित लोग फंसते नजर आते थे, लेकिन पढ़े लिखे शिक्षित लोग भी घर बैठे मोटी रकम कमाने की लालच में लाखों रुपए गंवा रहे हैं. बालोद एसपी एसआर भगत ने लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी पढ़े लिखे शिक्षित लोग साइबर ठगी के शिकार होते मामले को लेकर चिंता जताई. उन्होंने लोगों से साइबर ठगी से बचने की अपील भी की है.