Home मध्यप्रदेश गुना में हनुमान जयंती के अवसर पर जुलूस में पथराव की घटना...

गुना में हनुमान जयंती के अवसर पर जुलूस में पथराव की घटना के एक सप्ताह बाद दिखी सख्ती, एसपी को हटाया

3
0

भोपाल
गुना में हनुमान जयंती के अवसर पर 12 अप्रैल को निकले जुलूस में पथराव की घटना के एक सप्ताह बाद पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह पुलिस उपायुक्त (आसूचना एवं सुरक्षा) नगरीय पुलिस इंदौर अंकित सोनी को गुना का नया एसपी बनाया गया है।

    उल्लेखनीय है कि हनुमान जन्‍मोत्‍सव पर रात में मस्जिद के सामने से चल समारोह निकल रहा था।
    इस दौरान समारोह पर पथराव की घटना हुई, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी थी।
    पुलिस ने एक वर्ग के युवाओं को गिरफ्तार किया तो महिलाओं ने विरोध में थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया था।
    यह भी सामने आया था कि वहां से चल समारोह निकालने की प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी।
    इसके बाद भी निकाला गया। इसे पुलिस की विफलता के तौर पर देखा जा रहा है।