खेल

ग्वालियर-इटावा हाइवे की पुलिया के पास दर्दनाक हादसे में बाइक सवार पिता और पांच साल के बेटे की सड़क हादसे में मौत

मालनपुर
मालनपुर से होकर निकले ग्वालियर-इटावा हाइवे क्रमांक 719 जोगी नगर की पुलिया के पास रविवार की सुबह हुए दर्दनाक हादसे में बाइक सवार पिता और पांच साल के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक सवार मालनपुर से भिंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय रोहित पुत्र हीरालाल आदिवासी निवासी मेहगांव और उनका पांच साल का बेटा आर्यन उर्फ चुन्ना रविवार की सुबह मालनपुर से मेहगांव की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान मालनपुर में मांडलेज कंपनी जाेगी नहर के पास सुबह करीब 10.45 बजे सामने से आ रहे कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी।
 
बाप-बेटे की मौके पर मौत
टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस हादसे में बाप-बेटे की मौत हो गई। गोहद अस्पताल में मृतकों का पीएम किया गया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम मामले की जांच शुरू कर दी है।

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com