मध्यप्रदेश

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा 19 वर्षीय गुमशुदा नवयुवती को प्रयागराज ( उत्तर प्रदेश ) से किया दस्तयाब

अनूपपुर

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान जी द्वारा जिले में गुम महिला एवं पुरूषों की तलाश कर परिजनो को मिलवाये जाने हेतु सभी थानो में तत्परता पूर्वक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में कोतवाली पुलिस द्वारा शुक्रवार को तीन माह से गुमशुदा 19 वर्षीय नवयुवती को प्रयागराज उ.प्र. से दस्तयाब कर परिजनो के किया सुपुर्द किया है।

रिपोर्टकर्ता रमेश डोमार पिता स्व. नेहा डोमार उम्र करीब 48 साल निवासी वार्ड न. 02 पटौराटोला अनूपपुर के द्वारा दिनांक 22.01.25 को थाना कोतवाली अनूपपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताये चली गई है, जो उक्त रिपोर्ट पर गुम इंसान क्रमांक 05/25 दर्ज किया जाकर पुलिस द्वारा तलाश एवं जांच की गई। टी. आई.कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन के निर्देशन में   सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिहं, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिहं एवं महिला आरक्षक अंकिता सोनी के द्वारा शुक्रवार को प्रयागराज उ.प्र. से उक्त नवयुवती को दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया गया है।

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com