खेल

मध्यप्रदेश पेंचक सिलाट खिलाड़ी अजय कालिया और महेन्द्र स्वामी ने जीते 1-1 स्वर्ण पदक

प्रथम खेलो इण्डिया बीच गेम्स दमन-दीव में

मध्यप्रदेश पेंचक सिलाट खिलाड़ी अजय कालिया और महेन्द्र स्वामी ने जीते 1-1 स्वर्ण पदक
खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दी बधाई

भोपाल

भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा देश में पहली बार प्रथम खेलो इण्डिया बीच गेम्स का आयोजन घोघला द्वीप में किया जा रहा है। जिसमें मध्यप्रदेश के 39 खिलाड़ी और 11 आफिशियल्स सहित कुल 50 सदस्यीय दल प्रतिभागिता कर रहे है। मध्यप्रदेश के पेंचक सिलाट खिलाड़ियों ने अब तक 2 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 5 पदक अर्जित किये है। शुक्रवार को आयोजित पेंचक सिलाट के टेण्डिंग (फाइट) इवेन्ट में मध्यप्रदेश के अजय और महेन्द्र ने 1-1 स्वर्ण पदक जीते हैं। मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दोनों स्वर्ण पदक विजेताओं अजय और महेन्द्र को बधाई दी है। उन्होंने पेंचक सिलाट में 5 पदक अर्जित करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

आज पेंचक सिलाट के परिणाम – 2 स्वर्ण फाइट (टेण्डिंग) 70 से 75 किग्रा बालक व्यक्तिग इवेन्ट

मध्यप्रदेश – अजय कैला, स्वर्ण पदक, अंडमान निकोबार – एम लोगार्जुन – रजत पदक, हवेली दमन एवं द्वीप – हंसदा आकाश कांस्य पदक फाइट (टेण्डिंग) 85 से 90 किग्रा. बालक व्यक्तिग स्पर्धा:- मध्यप्रदेश- महेन्द्र स्वामी स्वर्ण पदक, जम्मू एण्ड कश्मीर – जिब्रान मकसूद रजत पदक, उडीसा – रूद्र प्रताप संदगी कांस्य पदक।

प्रथम खेलो इण्डिया बीच गेम्स के खेलो का विवरण

प्रथम खेलो इण्डिया बीच गेम्स में कुल 8 खेल शामिल है। इनमें – सेपक ताक्रो, 2. पेंचक सिलाट, 3. बीच कबड्डी, 4. ओपन वॉटर स्विमिंग, 5. बीच व्हॉलीबाल 6. बीच सॉकर 7. मल्लखम्ब और 8.टग आफ वार डेमो स्पोर्ट्स के रूप में शामिल हैं।

उल्लेखनीय है बीच खेलों में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने पेंचक सिलाट में 2 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 5 पदक जीते हैं। मलखम्ब में 1 स्वर्ण 1 रजत पदक सहित कुल 2 पदक अर्जित किये है। मलखम्ब डेमो खेल होने से पदक तालिका में शामिल नही किया गया है।

 

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड