ज्योतिष

वास्तु शास्त्र के अनुसार कैसा होना चाहिए बाथरूम का दरवाजा

वास्तु शास्त्र हमारे घर के विभिन्न हिस्सों की स्थिति, दिशा और संरचना से संबंधित नियमों और सुझावों पर आधारित है। इसका उद्देश्य जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और स्वास्थ्य बनाए रखना होता है। घर का प्रत्येक कोना चाहे वह रसोईघर हो, शयनकक्ष हो या बाथरूम  वास्तु के सिद्धांतों के अनुसार होना चाहिए। इस आर्टिकल में बात करेंगे बाथरूम के दरवाजे के बारे में, विशेषकर यह कि क्या बाथरूम का दरवाज़ा दो पल्लों वाला होना शुभ होता है या अशुभ। साथ ही जानेंगे कि इसके क्या संभावित परिणाम हो सकते हैं और वास्तु के अनुसार किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

बाथरूम वास्तु
बाथरूम यानी स्नानघर और शौचालय, घर में नकारात्मक ऊर्जा और अशुद्धियों का केन्द्र माने जाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इन स्थानों की स्थिति, दिशा और उनके दरवाज़ों की बनावट का प्रभाव हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ता है।

क्या बाथरूम का दो पल्लों वाला दरवाज़ा शुभ है ?
बाथरूम में दो पल्लों वाला दरवाजा कुछ स्थितियों में शुभ तो कुछ में अशुभ माना जाता है। इसका असर पूरी तरह से दरवाजे की दिशा और उसकी स्थिति पर निर्भर करता है। यदि बाथरूम पूर्व दिशा में बना हो और उसमें दो पल्लों का दरवाजा लगाया गया हो, तो यह वास्तु के अनुसार ठीक नहीं माना जाता। ऐसा इसलिए क्योंकि पूर्व दिशा सूर्य देव की दिशा होती है और वहां दो पल्लों का दरवाजा होने से सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह में बाधा आती है। इससे व्यक्ति के भाग्य पर असर पड़ सकता है और जीवन में सफलता प्राप्त करने में रुकावटें आ सकती हैं।

यदि आपके घर में दक्षिण दिशा की तरफ बाथरूम बना हुआ है तो दो पल्ले का दरवाजा बेहद ही लाभकारी माना जाता है। ऐसा करने से इस दिशा के बुरे प्रभाव कम हो जाते हैं। इसी के साथ यदि आपको लगता है कि आपके ऊपर पितृ दोष है तो इस उपाय द्वारा उसे भी ठीक किया जा सकता है। राहु-केतु के बुरे प्रभाव से बचने के लिए ये बेहद ही शुभ होता है।

अगर बाथरूम का मुख उत्तर या पश्चिम दिशा की ओर हो, तो ऐसी स्थिति में उसका दरवाजा दो पल्लों वाला होना वास्तु के अनुसार लाभकारी माना जाता है। माना जाता है कि इससे घर में पैसे से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं। खासकर उन घरों में जहां आर्थिक तंगी रहती है या पैसों की कमी हमेशा बनी रहती है, वहां दो पल्लों वाला दरवाजा धन आगमन के रास्ते खोल सकता है। इस प्रकार की बनावट से घर में समृद्धि बढ़ने के संकेत मिलने लगते हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगता है।

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com