छत्तीसगढ़

विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों से वैज्ञानिकों का सीधा संवाद

बिलासपुर
किसानों  को उन्नत तकनीकों, प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से  विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान के पहले दिन ग्राम काठकोनी और ग्राम पंचायत बकरकूदा में कृषि जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जहां स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

     शिविर में किसानों को धान की कतार बोनी (DSR), पैडी ट्रांसप्लांटर से रोपाई, तथा सोयाबीन की बीबीएफ पद्धति जैसी उन्नत तकनीकों पर भी किसानों को प्रशिक्षित किया गया।पराली जलाने से होने वाले नुकसान से किसानों को अवगत कराते हुए मल्चर यंत्र का प्रदर्शन भी किया गया।शिविर में किसानों को प्राकृतिक व जैविक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार संतुलित उर्वरक के उपयोग, कृषि ड्रोन के माध्यम से उर्वरक छिड़काव, और आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग की जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र एवं इफको के सहयोग से ड्रोन का लाइव प्रदर्शन कर किसानों को इसकी कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।

       शिविर में विशेष रूप से फसल चक्र परिवर्तन, फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, ऑयल पाम मिशन, एग्रीस्टैक योजना, पराली प्रबंधन, एवं जल संरक्षण तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। आईसीटी माध्यमों से किसानों को कृषि जानकारी उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयासों की जानकारी दी गई। शिविर के अंत में किसानों को बीज, उर्वरक और अन्य कृषि आदान सामग्री का वितरण भी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने किसानों से आग्रह किया कि वे उन्नत तकनीकों को अपनाएं, सरकारी योजनाओं का लाभ लें और सतत कृषि की ओर अग्रसर हों।

बकरकूदा में आयोजित शिविर में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल शामिल हुए।इस अवसर पर ग्राम सरपंच श्री प्रवीण कौशिक, कृषि विज्ञान केंद्र से वैज्ञानिक श्री जयंत साहू, सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी श्रीमती मांझी, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्री सत्यपाल, पशुपालन विभाग से श्री कुजूर, मत्स्य विभाग, फसल बीमा प्रतिनिधि, संस्था प्रबंधक कुरेली एवं काठकोनी, ग्राम सचिव, कृषक मित्र नंद कुमार कौशिक एवं राधेश्याम, तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री साहू एवं श्री तिर्की उपस्थित रहे।

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com