Home देश दिल्ली पुलिस में कॉन्सटेबल भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जल्द, परीक्षा 28...

दिल्ली पुलिस में कॉन्सटेबल भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जल्द, परीक्षा 28 जून से

3
0

दिल्ली पुलिस की ओर से कॉन्सटेबल भर्ती के लिए जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. दिल्ली पुलिस ने फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (Physical Endurance and Measurement Test, PE&MT) की परीक्षा की तारीखें भी जारी कर दी हैं. नोटिस के अनुसार, दिल्ली पुलिस की शारीरिक परीक्षा 28 जून, 2021 से शुरू होगी.

उम्मीदवार दिल्ली पुलिस के एडमिट कार्ड अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट delhipolice.nic.in पर नज़र रखें. रिपोर्ट्स के मुताबिक किंग्सवे कैंप दिल्ली में डीपी फिजिकल जुलाई तक चलेगा.

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2021 कैसे डाउनलोड करें
-दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट – delhipolice.nic.in पर जाएं.
-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
-अपना विवरण दर्ज करें.
-दिल्ली पुलिस कांस्टेबल प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और इसे भविष्य में उपयोग के लिए सहेजें.

आधिकारिक नोटिस
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि पीई और एमटी के लिए अपना एडमिट कार्ड/एडमिशन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट यानी www.delhipolice.nic.in पर जाएं, जिसे जल्द ही अपलोड किया जाएगा.

नोटिस में लिखा है, सरकार द्वारा जारी किए गए सोशल डिस्टेंसिंग मानदंडों के संबंध में दिशानिर्देश- COVID-19 के वर्तमान परिदृश्य में समय-समय पर PE & MT के आयोजन के दौरान उम्मीदवारों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए लागू किया जाएगा. परीक्षकों और परीक्षार्थियों की सुरक्षा से समझौता किए बिना परीक्षा के निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन के लिए निवारक उपाय भी किए जाएंगे. उम्मीदवारों को अपने हित में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और स्वच्छता के दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक है.

बता दें कि एसएससी की इस भर्ती परीक्षा के जरिए दिल्ली पुलिस के अलावा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) और असम राइफल्स में भी चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता
जीडी कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है. वहीं अभ्यर्थी की उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच होना चाहिए.

यह है परीक्षा पैटर्न
कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 100 नंबरों का होगा. जिसमें जनरल इंटेलिजेंस, जनरल नॉलेज, एलिमेंट्री मैथमेटिक्स और अंग्रेजी/हिंदी से 25-25 प्रश्न पूछे जाते हैं. परीक्षा के लिए 1.30 घंटे का समय निर्धारित होता है. सामान्य वर्ग और एक्स सर्विसमैन का कटऑफ 35 फीसदी और और एससी, एसटी व ओबीसी का कटऑफ 33 फीसदी रहता है. सीबीटी परीक्षा की संभावित तिथि 2 अगस्त 2021 है.

SSC GD की भर्ती प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी
कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और आखिरी मेडिकल टेस्ट.