व्यापार

राहत : LPG सिलेंडर के दाम में कमी, हवाई सफर होगा सस्ता… आज से देश में लागू हुए ये 5 बड़े बदलाव!

नई दिल्ली

 एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती हुई है। तेल विपणन कंपनियों ने यह कटौती कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में की है। जानकारी के मुताबिक 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 24 रुपये कम हो गई है। यह कटौती 1 जून से लागू होगी। इस कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की खुदरा बिक्री कीमत 1723.50 रुपये होगी। यह लगातार तीसरा महीना है जब कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे हैं।
अप्रैल-मई में भी कटौती

बीते एक मई को भी तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी की कीमत में कटौती की थी। कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर पर 14.50 रुपये घटा दी थी। इस कटौती के बाद एलपीजी की कीमत 1,747.50 रुपये हो गई थी। इससे पहले एक अप्रैल से प्रति सिलेंडर इस पर 41 रुपये की कटौती की गई थी।
घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर फैसला

हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 853 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम पर यथावत हैं। घरेलू रसोई गैस की कीमत में आखिरी बार 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। बता दें कि सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) बेंचमार्क अंतरराष्ट्रीय ईंधन की औसत कीमत एवं विदेशी विनिमय दर के आधार पर एटीएफ और एलपीजी गैस की कीमतों में संशोधन करती हैं।

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में बदलाव नहीं
दूसरी ओर घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है. 14.2 किलोग्राम का घरेलू एलपीजी सिलेंडर अपने पुराने दाम पर ही मिलेगा. दिल्ली में यह 853 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये पर उपलब्ध है

व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए अच्छी खबर

बता दें कि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का उपयोग आम तौर पर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में किया जाता है। इसमें मुख्य रूप से होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल हैं, जहां कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का इस्‍तेमाल होता है। कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में कटौती से व्यवसायियों को फायदा होगा। कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत कम होने से उनकी लागत कम होगी। वहीं व्यापार पर भी कम ही सही लेकिन सकारात्मक असर होगा। कीमतों में कमी से इन व्यवसायों की परिचालन लागत थोड़ी कम हो जाएगी। इससे उन्हें कुछ वित्तीय राहत मिलेगी। इससे सिर्फ व्यवसायियों को ही नहीं बल्कि आम लोगों को भी फायदा होगा।
हर महीने होता है दामों में संशोधन

बता दें कि हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बार-बार समायोजन बाजार की गतिशील प्रकृति को दर्शाता है। अंतर्राष्ट्रीय तेल की कीमतें, कराधान नीतियां और आपूर्ति-मांग की गतिशीलता जैसे विभिन्न कारक इन मूल्य निर्धारण निर्णयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हालांकि हाल के मूल्य परिवर्तनों के पीछे के सटीक कारणों का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन यह स्पष्ट है कि तेल विपणन कंपनियां व्यापक आर्थिक स्थितियों और बाजारों के प्रति उत्तरदायी हैं।

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com