मध्यप्रदेश

इंदौर से हनीमून पर शिलॉन्ग गए रघुवंशी दंपती का शनिवार को नौवें दिन भी कोई सुराग नहीं मिला

इंदौर

इंदौर से हनीमून मनाने शिलॉन्ग गए इंदौर के रघुवंशी दंपती का शनिवार को नौवें दिन भी कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस और स्थानीय प्रशासन का कहना है कि लगातार हो रही बारिश सबसे बड़ी परेशानी है। इस कारण सर्चिंग टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मेघालय में पूर्वी खासी हिल्स के एसपी एचपी खारकोंगर ने बताया कि दो टीमें लगातार सर्चिंग कर रही है। इनमें पचास से ज्यादा लोग हैं। यहां पर एसडीओपी, डीएसपी, एसपी रैंक के अफसर भी सर्च करने गए हैं। एसडीआरएफ, फायर सर्विसेज सर्च टीम, ग्रामीण टीम स्पेशल आपरेशन टीम को लगाया। वहां ड्रोन की भी मदद ली। कई आसपास के गांव और इलाकों में ढूंढा लेकिन दोनों का अभी तक पता नही चला है।

एसपी खारकोंगर ने कहा कि शनिवार को हमने दो टीमों को सर्चिंग के लिए तैनात किया था। लेकिन तेज बारिश के कारण सर्च ऑपरेशन मुश्किल हो रहा है। आज रविवार को भी टीमें बारिश रुकने पर सर्चिंग करेगी।

शिलांग पुलिस बारिश के कारण रुक-रुककर सर्चिंग कर रही है। सोनम का भाई गोविंद और राजा का भाई विपिन भी ढूंढने में लगे हुए हैं। गाइड, होटलवाले उन्हें धमका रहे हैं।

30 वर्षीय राजा पत्नी सोनम के साथ हनीमून मनाने गया था। 23 मई को उनकी मां से आखिरी बार बात हुई थी। इसके बाद दोनों लापता हो गए। विपिन के मुताबिक पुलिस ढूंढने में लापरवाही कर रही है। उनके पास ड्रोन की व्यवस्था भी नहीं है। शुक्रवार को तो मूसलधार बारिश के कारण सर्चिंग नहीं हुई।

बोले- शिलांग में अब डर लगने लगा है

शनिवार को पुलिसकर्मी सर्चिंग करने गए मगर कुछ घंटों बाद चले गए। विपिन के मुताबिक अब शिलांग में डर लगने लगा है। गाइड और होटल वालों ने कहा कि इस क्षेत्र में रुकना मत। उनके कारण शिलांग हाईलाइट हो गया है। पर्यटकों में कमी आने लगी है।

ग्रामीण उनके साथ घटना कर सकते हैं। राजा के दूसरे भाई सचिन ने कहा कि मेघालय के पर्यटन मंत्री ने अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दो लोगों के कारण मेघालय बदनाम हो रहा है। पुलिस तो उन्हें ढूंढने में जुटी है। उसमें हमारी क्या गलती है।

पुलिस अफसर बोले- रविवार को दसवें दिन भी जारी रहेगी सर्चिंग
इंदौर में क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने कहा कि दंपती का फिलहाल पता नहीं चला है। तलाश करने में परेशानी आ रही है। सभी एंगल पर जांच की जा रही है। जहां सर्चिंग चल रही है वहां बड़ी-बड़ी घाटियां हैं, तेज बारिश के कारण सर्चिंग में दिक्कत आ रही है।

इंदौर में क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने कहा कि दंपती का फिलहाल पता नहीं चला है। तलाश करने में परेशानी आ रही है। सभी एंगल पर जांच की जा रही है। जहां सर्चिंग चल रही है वहां बड़ी-बड़ी घाटियां हैं, तेज बारिश के कारण सर्चिंग में दिक्कत आ रही है।

एसपी खारकोंगर ने बताया कि हम रोजाना नई लोकेशन पर सर्च कर रहे हैं। अब तक कई किमी का एरिया सर्च कर चुके हैं, लेकिन तेज बारिश चुनौती बनी हुई है। हम रविवार को भी सर्च ऑपरेशन जारी रखेंगे।

जहां लापता हुए वहां के बारे में जानिए

जिस जगह दंपती लापता हुए हैं वह जगह सोहरा यानी चेरापूंजी के नाम से विख्यात है। यह भारत के पूर्वोत्तर में मेघालय में है। यह जगह दुनिया में सबसे ज़्यादा बारिश वाली जगह के नाम से भी जानी जाती है। चूना पत्थर से बनी, गुफा की दीवारें जंगली, अलौकिक आकृतियों से बनी हैं।

हनीमून पर गए थे नवदंपती, परिवार ने रखा 5 लाख इनाम

इंदौर के नवदंपती राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी शिलांग में हनीमून के दौरान लापता हो गए हैं। दोनों की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। वे 20 मई को हनीमून के लिए रवाना हुए थे। राजा रघुवंशी इंदौर में ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करते हैं। परिवार के अनुसार दंपती 20 मई को इंदौर से बेंगलुरु होते हुए गुवाहाटी पहुंचे, जहां मां कामाख्या के दर्शन करने के बाद 23 मई को मेघालय के शिलॉन्ग रवाना हुए। शिलॉन्ग पहुंचने के बाद शुरुआत में परिवार का दोनों से संपर्क बना रहा, फिर संपर्क टूट गया।

राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी को पहले लगा कि नेटवर्क का इशू होगा, लेकिन 24 मई से दोनों के मोबाइल बंद हो गए तब चिंता हुई। कई प्रयासों के बाद जब कोई संपर्क नहीं हो सका, तो सोनम के भाई गोविंद और राजा के भाई विपिन इमरजेंसी फ्लाइट से शिलॉन्ग पहुंचे।

परिवार ने दंपती का पता देने वालों पर 5 लाख रुपए का इनाम रखा है। इससे पहले मंगलवार रात में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा से बात की थी। उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिया था।

केंद्रीय गृहमंत्री शाह तक पहुंच चुका है मामला

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा था कि, इस गंभीर विषय की जानकारी मैंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संज्ञान में दी है। इस कठिन समय में सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। ईश्वर से नवदंपती की सकुशल वापसी की कामना करता हूं।

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड