मनोरंजन

जल्द खत्म होगा ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ के फैंस का इंतजार

मुंबई

अमेरिकन साई-फाई सीरीज 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के फैंस का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है, क्योंकि लंबे इंतजार के बाद इसके पांचवें और आखिरी सीजन की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। सीजन 4 के बाद इस वेब सीरीज के पांचवें और फिनाले का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। Netflix ने एक 2 मिनट के एक अनाउंसमेंट वीडियो के जरिए इस मोस्ट अवेटेड सीरीज के रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। आइए जानते हैं किस दिन रिलीज होगा इसका पांचवा सीजन और कैसी रहेगी इसकी कहानी…

कब आएगा फाइनल सीजन?
बस कुछ महीनों के इंतजार के बाद फैंस नेटफ्लिक्स पर ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ के फाइनल सीजन को देख पाएंगे। इस सीजन का नाम है ‘THE FINAL SEASON’। यह 5वां सीजन तीन अलग-अलग हिस्सों में लाया जाएगा, जिसे मेकर्स ने अलग नाम भी दिया है। जहां वॉल्यूम 1- 26 नवंबर को स्ट्रीम होगा। तो वहीं, वॉल्यूम 2 क्रिसमस पर आएगा। आखिरी वॉल्यूम को न्यू ईयर पर लाया जाएगा, इसी के साथ ही सबसे बेहतरीन सीरीज में से एक ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ खत्म हो जाएगी।

फाइनल सीजन का ट्विस्ट
Netflix ने यूट्यूब पर 2 मिनट का एक शानदार प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो की शुरुआत में इलेवन (मिली बॉबी ब्राउन) उस खतरनाक रात की बात करती नजर आती हैं, जिसे यह ग्रुप भूलना चाहता है। लेकिन पुरानी मुश्किलें फिर से उनके सामने आ खड़ी होती हैं। फैंस को पिछला अपडेट देने के लिए वीडियो में पहले सीजन से अब तक की झलकियां दिखाई गई हैं, जो फैंस को उत्साहित और इमोशनल कर रही हैं। इस सीजन में मिली बॉबी ब्राउन (इलेवन), फिन वुल्फहार्ड (माइक), नोआ श्नैप (विल बायर्स), सैडी सिंक (मैक्स), डेविड हार्बर (जिम हॉपर) और नतालिया डायर (नैन्सी) जैसे सितारे नजर आएंगे।

कब हुई थी इस सीरीज की शुरूआत?
'स्ट्रेंजर थिंग्स' का सीजन 1 साल 2016 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था, जिसे विदेशी ऑडियंस के साथ-साथ भारतीय दर्शकों का भी काफी प्यार मिला। इसके बाद साल 2017 और 2019 में इस सीरीज के दो और सीजन आए, वह भी सफल रहे। स्ट्रेंजर थिंग्स अपनी कहानी के साथ-साथ यूनिक कैरेक्टर्स, नॉस्टैल्जिक टोन और हॉरर, ड्रामा, साइंस-फिक्शन, मिस्ट्री और कमिंग-ऑफ-एज के लिए जाना जाता है। 2022 में चौथे सीजन की सफलता के बाद अब फैंस को साइंस फिक्शन सीरीज के पांचवें और फाइनल सीजन का इंतजार है।

 

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com