मध्यप्रदेश

कल पचमढ़ी में कैबिनेट बैठक, सीएम 33.88 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

तैयारियां तेज…राजा भभूत सिंह की स्मृति में होगा पार्क का नाम
-साडिया से पचमढ़ी तक पूरे मार्ग पर चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी

-21.39 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन
-33.88 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 3 जून को नर्मदापुरम जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल पचमढ़ी का दौरा करेंगे। इस अवसर पर वे राज्य कैबिनेट की विशेष बैठक के साथ-साथ पर्यटन और अन्य विभागों से जुड़े कुल 33.88 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। पचमढ़ी में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है। इस बैठक में पचमढ़ी के पूर्व जागीरदार राजा भभूत सिंह की स्मृति में उनकी प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव विचाराधीन है। इसके साथ ही नर्मदांचल क्षेत्र में किसी संस्थान का नाम राजा भभूत सिंह के नाम पर रखने की संभावना भी जताई जा रही है। सरकार का उद्देश्य है कि राजा भभूत सिंह की वीरता और योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाया जाए। उनके सम्मान में लिया जाने वाला यह निर्णय न केवल स्थानीय गौरव को बढ़ावा देगा, बल्कि क्षेत्रीय इतिहास को भी सहेजने का कार्य करेगा। बता दें इससे पहले मार्च 2022 में भी पचमढ़ी में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई थी। अब एक बार फिर इसी स्थल पर कैबिनेट बैठक होने जा रही है।

सीएम देंगे इनकी सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जटाशंकर और पांडव गुफाओं पर पिंक टॉयलेट लाउंज – लागत 19 लाख रुपए, जयस्तंभ क्षेत्र में पाथवे निर्माण – लागत 10 करोड़ रुपए, घूपगढ़ जल आपूर्ति योजना – लागत 60 लाख रुपए, पचमढ़ी प्रवेश द्वार – लागत 35 लाख रुपए, सतपुड़ा रिट्रीट में किचन, रेस्टोरेंट और स्विमिंग पूल – लागत 1.35 करोड़ रुपए का लोकार्पण करेंगे।

21.39 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन
वहीं, 21.39 करोड़ रुपए की 6 नई परियोजनाओं का भूमिपूजन करेंगे। इसमें हांडी खो में पर्यटक सुविधाएं – लागत 1.98 करोड़ रुपए, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में आधारभूत ढांचे का विकास – लागत 2.13 करोड़ रुपए, हिलटॉप बंगले का होमस्टे में रूपांतरण – लागत 6.70 करोड़ रुपए, MICE कम्युनिटी सेंटर का निर्माण – लागत 9.90 करोड़ रुपए, केन्द्रीय नर्सरी का निर्माण – लागत 34 लाख रुपए शामिल है।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों की मौजूदगी के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 900 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। डीएसपी संतोष मिश्रा के अनुसार, साडिया से पचमढ़ी तक पूरे मार्ग पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सख्ती से लागू की जाएगी। मंत्रियों की आवाजाही के लिए निर्धारित रूट्स पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी।

राजा भभूत सिंह की स्मृति में आयोजित होने वाली इस बैठक की तैयारियां राजभवन में तीन दिन से चल रही हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। मंत्रियों के 2 जून शाम से पहुंचने की संभावना है, जिनके लिए एमपी टूरिज्म की होटलों में ठहरने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री 3 जून को हेलीकॉप्टर से सीधे पचमढ़ी पहुंचेंगे और रविशंकर भवन में रुकने के बाद बैठक में शामिल होंगे।

कलेक्टर सोनिया मीना सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने राजभवन का दौरा कर बैठक स्थल और मंत्रियों के आवास सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन राजा भभूत सिंह की स्मृति में एक पार्क के नामकरण की भी तैयारी कर रहा है।

पचमढ़ी में 7 साल पहले हुई थी कैबिनेट बैठक

पचमढ़ी में इससे पूर्व फरवरी 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई थी। इसके अलावा मार्च 2022 में चिंतन शिविर का भी आयोजन किया गया था।

सुरक्षा में तैनात होंगे 900 जवान
नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने पचमढ़ी के राजभवन का दौरा कर बैठक स्थल और मंत्रियों के ठहरने सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए 900 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। साडिया से पचमढ़ी तक पूरे मार्ग पर चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी। पुलिस कर्मी मंत्रियों के आगमन के लिए रूट और सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।

विकास कार्यों की मिलेगी सौगात
इधर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कैबिनेट की बैठक के साथ पर्यटन और अन्य विभाग के 33.88 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। मुख्यमंत्री 12.49 करोड़ की लागत के 5 प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे। इनमें जटाशंकर और पांडव केव्स पर 19 लाख के पिंक टॉयलेट लाउंज, 10 करोड़ के जयस्तंभ क्षेत्र के पाथवे, 60 लाख की घूपगढ़ जल आपूर्ति योजना शामिल हैं। साथ ही 35 लाख से निर्मित पचमढ़ी प्रवेश द्वार और 1.35 करोड़ की लागत से बने सतपुड़ा रिट्रीट में नए किचन, रेस्टोरेंट और स्विमिंग पूल का उद्घाटन करेंगे।

इनका करेंगे भूमिपूजन 
वहीं सीएम 21.39 करोड़ की लागत के 6 नए प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन भी करेंगे। इनमें हांडी खो में 1.98 करोड़ की पर्यटक सुविधाएं, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 2.13 करोड़ की बुनियादी सुविधाएं और 6.70 करोड़ से हिलटॉप बंगले का होम स्टे में परिवर्तन शामिल है। इसके अलावा 9.90 करोड़ के एमआईसीई कम्युनिटी सेंटर और 34 लाख की केंद्रीय नर्सरी का काम भी शुरू होगा।

 

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड