मध्यप्रदेश

चेरापूंजी में इंदौर के राजा की मर्डर मिस्ट्री, पत्नी सोनम लापता, फैमिली ने CBI और सेना से मांगी मदद

इंदौर

मेघालय में शव मिलने के बाद राजा रघुवंशी (Raja Raghuwanshi) के परिजनों ने मौत के मामले में सीबीआई (CBI) जांच की मांग की है. मृतक के भाई विपिन रघुवंशी का कहना है कि उनका भाई आत्महत्या नहीं कर सकता. शादी के बाद दोनों बहुत खुश थे. जहां उनकी किराए की स्कूटी खड़ी थी, वहां से 25 किलोमीटर दूर राजा का शव मिला है. इसलिए आशंका है कि उनका अपहरण कर वेइसाडोंग फॉल्स ले जाया गया. जहां शव मिला भी है, वह ऐसी जगह है, जहां चारो ओर बाउंड्री की गई है.

मृतक के भाई ने बताया कि दंपती ने सोने के गहने पहने हुए थे. राजा के शव के पास से दो अंगूठियां, एक सोने की चेन, कंगन, पर्स और मोबाइल गायब मिला है. अगर यह आत्महत्या होती तो यह सबी चीजें गायब नहीं मिलतीं. हालांकि स्थानीय पुलिस परिवार के इस आरोप से सहमत नहीं है कि यह अपहरण, लूटपाट और हत्या का मामला है.

11 मई को शादी के बाद गए थे हनीमून मनाने

इंदौर के नवदंपती राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को हुई थी. 20 मई को हनीमून मनाने के लिए गुवाहटी गए थे. वहां से घूमने के लिए ओसरा हिल्स या चेरापूंजी पहुंचे थे. इसके बाद 23 मई से उनका परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया और परिजनों ने 24 मई को इंदौर पुलिस से शिकायत की थी. फिर एमपी पुपुलिस ने शिलॉन्ग पुलिस ने संपर्क किया और फिर उनकी तलाश शुरू कर दी.

पुलिस के अनुसार, कपल 22 मई को किराए के स्कूटर पर मावलखियात गांव पहुंचा और वहां से नोंग्रियाट गांव में प्रसिद्ध 'लिविंग रूट ब्रिज' देखने के लिए 3000 सीढ़ियां उतरकर गया.

वे रात भर एक होमस्टे में रुके और 23 मई की सुबह वहां से निकले. इसके कुछ घंटों बाद वे लापता हो गए. 24 मई को उनका स्कूटर शिलांग-सोहरा मार्ग पर एक कैफे के पास लावारिस हालत में मिला, जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तलाशी शुरू की.

सोहरा (चेरापूंजी) में लापता सोनम की तलाश जारी.

11 दिन बाद सोमवार को ड्रोन की मदद से राजा का शव नोंग्रियाट गांव से 20 किलोमीटर दूर वेई सॉडॉन्ग झरने के पास 100 फीट गहरी खाई में मिला. विवेक सिएम ने बताया कि शव की पहचान राजा के दाहिने हाथ पर बने 'राजा' टैटू और कलाई पर मौजूद वाटरप्रूफ स्मार्टवॉच से हुई. घटनास्थल से एक महिला की सफेद शर्ट, पेंट्रा 40 की दवा की पट्टी, एक टूटी मोबाइल फोन एलसीडी स्क्रीन और स्मार्टवॉच बरामद हुई. पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर SIT का गठन किया, जिसका नेतृत्व SP (सिटी) हर्बर्ट खारकोंगोर कर रहे हैं.

राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने इंदौर में पत्रकारों से कहा, "शव इतना सड़ चुका था कि चेहरा पहचानना मुश्किल था. राजा की सोने की अंगूठियां, चेन, और बटुआ गायब हैं, जिससे हत्या का शक पक्का होता है. मैं सरकार से मांग करता हूं कि CBI इसकी जांच करे ताकि सच सामने आए. मैंने अपने भाई को खो दिया, लेकिन सोनम को नहीं खोना चाहता. सरकार हर हाल में उन्हें ढूंढे." सचिन ने सेना की मदद से तलाशी की मांग की और स्थानीय होटल कर्मचारियों, गाइड और स्कूटर किराए देने वालों पर संदेह जताते हुए सख्त पूछताछ की मांग की.

बीती 11 मई को हुई थी राजा संग सोनम की शादी.

सोनम की तलाश के लिए मेघालय पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF), और वेस्ट जैंतिया हिल्स डिस्ट्रिक्ट एडवेंचर माउंटेनियरिंग क्लब की टीमें जुटी हैं. मंगलवार को NDRF की 17 सदस्यीय टीम ड्रोन, पर्वतारोहियों, और विशेष पुलिस बलों के साथ सोहरा में शामिल हुई. हालांकि, 29-31 मई को सोहरा में 500 मिमी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ ने तलाशी को मुश्किल बनाया, जिसके कारण 30 मई को अभियान अस्थायी रूप से रोकना पड़ा. इस दौरान पूर्वी खासी और जैंतिया हिल्स में छह लोगों की मौत और 10 से अधिक लोगों के घायल होने की खबरें आईं.

सर्च ऑपरेशन में शामिल तमाम एजेंसियों की टीम.

राजा का शव पोस्टमार्टम के लिए उत्तर पूर्वी इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं आयुर्विज्ञान संस्थान (NEIGRIHMS), शिलांग भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि राजा की हत्या खाई में फेंकने से पहले हुई या बाद में. इंदौर के सांसद शंकर लालवानी और राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने मेघालय के DGP आई नोंगरांग और मुख्य सचिव डीपी वाहलांग के साथ बचाव कार्यों के बारे में चर्चा की.

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने कहा, "हम पर्यटकों को अपने परिवार की तरह मानते हैं. मैं व्यक्तिगत रूप से तलाशी और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहा हूं." मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजा की मौत पर शोक जताया और सोनम की तलाश के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.

यह घटना मेघालय में पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल उठा रही है. इस साल अप्रैल में हंगरी के पर्यटक पुस्कास ज़ोल्ट भी लिविंग रूट ब्रिज के पास लापता हुए थे और 12 दिन बाद उनकी लाश मिली थी. पुलिस ने उनकी मौत को दुर्घटना बताया था. राजा और सोनम के मामले में परिवार और स्थानीय लोग गहन जांच की मांग कर रहे हैं. SIT अब होटल कर्मचारियों, गाइड और स्कूटर किराए देने वालों से पूछताछ कर रही है और पुलिस का कहना है कि सभी संभावनाओं की जांच की जा रही है.

ड्रोन की मदद से मिला शव, पत्नी की तलाश

तलाशी के लिए पुलिस, एसडीआरएफ, एसओटी और वेस्ट जैंतिया हिल्स डिस्ट्रिक्ट एडवेंचर माउंटेनियरिंग क्लब (West Jaintia Hills District Adventure Mountaineering Club) के खोजी दल को लगाया था. घटनास्थल पर खराब मौसम के कारण भी तलाशी में काफी परेशानी आई. इस दौरान 2 जून को पुलिस के ड्रोन ने लगभग 12 बजे राजा रघुवंशी का शव रियात अरलियांग में वेइसाडोंग झरने की खाई देखा. यह जगह पूर्वी खासी हिल्स (East Khasi Hills) जिले के ओसरा क्षेत्र में आती है. दुर्गम स्थान होने के कारण शव को लगभग साढ़े 3 बजे निकाला गया और शिलॉन्ग पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

हत्या का केस दर्ज कर जांच कर रही पुलिस

शव को राजा के परिजनों ने पहचान लिया. उसके दायें हाथ पर "राजा" लिखा टैटू बना था. पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने इसकी जानकारी दी. शव मिलने के बाद मामले में एसआईटी (SIT) का भी गठन किया गया. पुलिस ने मामले में हत्या का मामला भी दर्ज किया है, जिसके तहत जांच कर रही है.

राजा का शव पोस्टमार्टम के लिए उत्तर पूर्वी इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं आयुर्विज्ञान संस्थान (NEIGRIHMS), शिलांग भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि राजा की हत्या खाई में फेंकने से पहले हुई या बाद में. इंदौर के सांसद शंकर लालवानी और राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने मेघालय के DGP आई नोंगरांग और मुख्य सचिव डीपी वाहलांग के साथ बचाव कार्यों के बारे में चर्चा की.

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने कहा, "हम पर्यटकों को अपने परिवार की तरह मानते हैं. मैं व्यक्तिगत रूप से तलाशी और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहा हूं." मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजा की मौत पर शोक जताया और सोनम की तलाश के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.

यह घटना मेघालय में पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल उठा रही है. इस साल अप्रैल में हंगरी के पर्यटक पुस्कास ज़ोल्ट भी लिविंग रूट ब्रिज के पास लापता हुए थे और 12 दिन बाद उनकी लाश मिली थी. पुलिस ने उनकी मौत को दुर्घटना बताया था. राजा और सोनम के मामले में परिवार और स्थानीय लोग गहन जांच की मांग कर रहे हैं. SIT अब होटल कर्मचारियों, गाइड और स्कूटर किराए देने वालों से पूछताछ कर रही है और पुलिस का कहना है कि सभी संभावनाओं की जांच की जा रही है.

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड